Ro no D15139/23

नगर निगम कोरबा में नए एल्डरमैन ने ली शपथ, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने दिलाई शपथ, मंत्री  लखनलाल देवांगन ने दी शुभकामनाएं

कोरबा, 10 जुलाई 2026/नगर पालिक निगम कोरबा में आज नामांकित  नए एल्डरमैन को कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री  लखनलाल देवांगन विशेष रूप से उपस्थित रहे।
मंत्री श्री देवांगन ने सभी नव-नामांकित एल्डरमैन को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे नगर निगम के विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी एल्डरमैन नागरिकों की अपेक्षाओं पर खरे उतरते हुए शहर के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
शपथ ग्रहण करने वाले एल्डरमैन में श्री ईश्वर साहू, श्री दीपक यादव, श्री रितेश कुमार साहू, श्री शिव बालक सिंह तोमर, श्री सतीश सिंह ठाकुर, श्री रविशंकर शुक्ला, श्रीमती वैशाली रत्नपारखी, श्री अमीलाल चौहान, श्रीमती मंदाकनी त्रिपाठी, श्री मनोज अग्रवाल तथा श्री नवदीप नंदा शामिल हैं।
समारोह के दौरान महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, सभापति श्री नूतन सिंह राजपूत, जनप्रतिनिधि, नगर निगम के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं

      केंद्रीय जेल रायपुर में बंदियों ने मिट्टी से तैयार की 500 पर्यावरण-अनुकूल गणेश प्रतिमाएं प्रतिमाओं में तुलसी एवं विभिन्न पौधों के बीज, विसर्जन के बाद अंकुरित होकर बनेंगे पौधे…

    Read more

    सरगुजा एकलव्य मामले पर मुख्यमंत्री हुए सख्त: जिला कलेक्टर से की फोन पर सीधी बात

      मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने दिए जांच के निर्देश, कहा – बच्चियों को अपनी समस्या बताने के लिए पैदल निकलना पड़े, यह स्वीकार्य नहीं जिम्मेदारी तय कर लापरवाह अधिकारियों-कर्मचारियों…

    Read more

    NATIONAL

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु