Ro no D15139/23

महिला सशक्तिकरण की नई इबारत- महतारी वंदन योजना से महकी माहरी उसेंडी की जिंदगी

*महीने के 1000 रुपए ने बदला जीने का ढंग, नारायणपुर की माहरी के हौसलों को मिले नए पंख*

रायपुर, 13 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना वनांचल और ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के लिए सिर्फ एक वित्तीय योजना नहीं, बल्कि स्वावलंबन और सम्मान का नया सवेरा साबित हो रही है। इस योजना ने नारायणपुर जिले के सुदूर ग्राम मसपुर की रहने वाली श्रीमती माहरी उसेंडी की जिंदगी में खुशियों के नए रंग भर दिए हैं। कभी छोटी-छोटी जरूरतों के लिए दूसरों का मुंह ताकने वाली माहरी आज आत्मविश्वास से लबरेज होकर अपने परिवार का मजबूत संबल बन चुकी हैं।

*जब आर्थिक तंगहाली बनी थी चुनौती*

श्रीमती माहरी उसेंडी बताती हैं कि कुछ समय पहले तक उनके परिवार की माली हालत ठीक नहीं थी। सीमित आय के कारण घर चलाना एक बड़ी चुनौती थी। माहरी कहती हैं कि सुबह उठते ही राशन, बच्चों की पढ़ाई और रोजमर्रा के खर्चों की चिंता घेर लेती थी। समझ नहीं आता था कि कम पैसों में परिवार की जरूरतें कैसे पूरी करें। मन में हमेशा एक बेबसी सी रहती थी।

*योजना ने दिया सहारा, संवर गया आशियाना*

संकट के इन्हीं दिनों में महतारी वंदन योजना माहरी के जीवन में उम्मीद की किरण बनकर आई। योजना के तहत हर महीने उनके खाते में आने वाली एक हजार रूपए की राशि ने उनके बिखरे हौसलों को समेट दिया।

*अब माहरी को छोटी-मोटी घरेलू जरूरतों, बच्चों की*

कॉपियों-किताबों या राशन सामग्री के लिए किसी के सामने हाथ फैलाने की जरूरत नहीं पड़ती। वे गर्व से कहती हैं कि योजना से मिलने वाले पैसों का उपयोग मैं बहुत सोच-समझकर अपने परिवार की भलाई के लिए कर रही हूँ। अब मुझे खुद फैसले लेने की आजादी मिली है। इस राशि ने न केवल हमारे घर का आर्थिक बोझ कम किया है, बल्कि समाज में मेरा आत्मसम्मान भी बढ़ाया है।

*महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनी महतारी वंदन योजना*

माहरी उसेंडी आज नारायणपुर जिले की उन हजारों महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं, जिन्होंने इस योजना के माध्यम से आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाए हैं। माहरी ने इस संवेदनशील पहल के लिए राज्य सरकार और जिला प्रशासन का सहृदय आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना ग्रामीण और जरूरतमंद महिलाओं के लिए एक सच्चे हमसफर की तरह है, जिसने उनके जीवन में नई उम्मीद जगाई है।

आज माहरी पहले से कहीं अधिक आत्मविश्वास के साथ अपने परिवार की जिम्मेदारियां उठा रही हैं। सच ही है, जब एक महिला आर्थिक रूप से सशक्त होती है, तो पूरा परिवार और समाज प्रगति की राह पर चल पड़ता है।

  • Related Posts

    शिवरीनारायण को विकास की बड़ी सौगात : महानदी पर 63 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनेगा नया पुल

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया तीन दिवसीय शिवरीनारायण महोत्सव का शुभारंभ*   *एसटीपी प्लांट की होगी स्थापना, राम वनगमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत शिवरीनारायण के विकास की घोषणा*…

    Read more

    प्रशासनिक अधिकारियों से सकारात्मक बातचीत के बाद गंगरेल बांध प्रभावितों का जल सत्याग्रह समाप्त

    तीसरे दिन सौहार्दपूर्ण माहौल में बनी आगे की बातचीत की सहमति, मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बात रखेगा प्रभावितों का प्रतिनिधिमंडल   धमतरी, 14 अक्टूबर 2026। गंगरेल बांध के डूब प्रभावित…

    Read more

    NATIONAL

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी