Ro no D15139/23

नक्सल मुक्त बस्तर से अब ‘योग युक्त बस्तर’ की ओर बढ़ेगा अभियान

*योग को जन-जन तक पहुंचाने की तैयारी, बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को मिलेगा नियमित* प्रशिक्षण

 

रायपुर, 15 जुलाई 2026/ नक्सलवाद के खूनी साए से निकलकर बस्तर अब शांति, स्वास्थ्य और सर्वांगीण विकास की एक नई सुबह की ओर बढ़ रहा है। सरकार द्वारा संचालित नियद नेल्ला नार और आत्मसमर्पण व पुनर्वास नीति के परिणामस्वरूप बस्तर नक्सल मुक्त हो चुका है। भयमुक्त माहौल में अब ‘योग युक्त बस्तर’ और ‘बस्तर 2.0’ के तहत युवाओं को शारीरिक-मानसिक रूप से सशक्त और मुख्यधारा से जोड़ने की अनूठी पहल की जा रही है। क्षेत्र में शांति और मानसिक शांति स्थापित करने हेतु योग शिविरों और स्वास्थ्य कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया जा रहा है, जो ‘योग युक्त बस्तर’ की परिकल्पना को साकार कर रहे हैं।

 

छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने बीजापुर के एक दिवसीय प्रवास के दौरान आश्रम एवं छात्रावासों में कार्यरत योग प्रशिक्षकों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिले में योग गतिविधियों के विस्तार और अधिक से अधिक लोगों तक योग पहुंचाने की कार्ययोजना पर चर्चा की गई।

 

*’योग युक्त बस्तर’ बनाने पर विशेष जोर*

 

सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में श्री अग्रवाल ने कहा कि “नक्सल मुक्त बस्तर अब योग युक्त बस्तर बनेगा।” उन्होंने बताया कि योग आयोग का उद्देश्य योग को जनआंदोलन बनाकर हर व्यक्ति तक इसके लाभ पहुंचाना है।

 

*हर आयु वर्ग को मिलेगा योग का लाभ*

 

श्री संजय अग्रवाल ने कहा कि प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों के माध्यम से बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को नियमित योगाभ्यास कराया जाएगा। योग स्वस्थ और निरोग जीवन का आधार है। साथ ही, गर्भवती महिलाओं के लिए भी योग लाभकारी है और सामान्य प्रसव में सहायक साबित हो सकता है।

 

*विद्यालयों और गांवों में बढ़ेगा योग का दायरा*

 

श्री अग्रवाल ने बताया कि नए शिक्षा सत्र से विद्यालयों में योग को अधिक प्रभावी ढंग से शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है। इससे विद्यार्थियों में अनुशासन, एकाग्रता और स्वस्थ जीवनशैली का विकास होगा। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में योग वाटिकाओं का निर्माण कर लोगों को नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

 

*बस्तर में चलेगा व्यापक जनजागरूकता अभियान*

 

श्री संजय अग्रवाल ने कहा कि बस्तर संभाग को प्राथमिकता देते हुए योग आयोग व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाएगा। इसका उद्देश्य योग को लोगों की दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना और स्वस्थ, निरोग तथा सकारात्मक समाज का निर्माण करना है।

 

इस अवसर पर राज्य प्रभारी पतंजलि योग समिति डॉ. मनोज पाणिग्रही, जिला प्रभारी पतंजलि योग समिति रायपुर श्री राममणि शुक्ल, राज्य कार्यकारी भारत स्वाभिमान न्यास रायपुर श्री ईला हरि राव, प्रभारी जिला आयुष अधिकारी डॉ. राकेश ठाकुर सहित संबंधित अधिकारी एवं अन्य अतिथिगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव का 3 दिवसीय बस्तर दौरा बस्तर संभाग में संचालित आवासीय विद्यालयों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की

      बस्तर संभाग में संचालित आवासीय विद्यालयों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की *शिक्षा मंत्री गजेंद्र ने कहा बालिकाओं की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता* *नक्सल उन्मूलन के पश्चात् बंद हुए विद्यालयों…

    Read more

    बाल संरक्षण गृहों को मिलेगी नई पहचान, अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा की पहल

        रायपुर,2 सितंबर 2026/छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने प्रदेश में संचालित बाल एवं बालिका संरक्षण गृह तथा बाल संप्रेक्षण गृहों की पहचान…

    Read more

    NATIONAL

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार