Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से राजनांदगांव को बनाएंगे प्रदेश में अग्रणी : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

 

– विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सूर्यसभा एवं शून्य बिजली बिल वाले हितग्राहियों के सम्मान समारोह में हुए शामिल

– विधानसभा अध्यक्ष ने सूर्यसभा में शून्य बिजली बिल वाले हितग्राहियों को किया सम्मानित

– जिले में 1200 से अधिक घरों का हो गया बिजली बिल शून्य

– जिले में 4 हजार 117 से अधिक घरों के छत पर लगा रूफटॉप सोलर प्लांट

– 50 प्रतिशत घरों में सोलर पैनल लगाने वाले वार्ड एवं ग्राम पंचायत को अतिरिक्त 10 लाख रूपए के विकास कार्यों की घोषणा

राजनांदगांव 20 जुलाई 2026। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज स्पीकर हाऊस राजनांदगांव में आयोजित प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत सूर्यसभा एवं शून्य बिजली बिल वाले हितग्राहियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत शून्य बिजली बिल प्राप्त करने वाले शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के हितग्राहियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा जिलेवासियों से अधिक से अधिक सोलर रूफटॉप संयंत्र स्थापित कर स्वच्छ एवं नि:शुल्क ऊर्जा की दिशा में आगे बढऩे की अपील की।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना केवल बिजली बचत की योजना नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण अभियान है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में सूर्य को ऊर्जा और जीवन का स्रोत माना गया है। आज आधुनिक तकनीक के माध्यम से सूर्य की यही ऊर्जा प्रत्येक घर को रोशन कर रही है। उन्होंने कहा कि सोलर पैनलों के नियमित रखरखाव करने से उनकी कार्यक्षमता बनी रहती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत एक किलोवाट क्षमता के संयंत्र पर 45 हजार रूपए, 2 किलोवाट पर 90 हजार रूपए तथा 3 किलोवाट क्षमता पर एक लाख 8 हजार रूपए तक की सब्सिडी प्रदान की जा रही है। शेष राशि के लिए बैंकों के माध्यम से आसान वित्तीय सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बताया कि राजनांदगांव जिले के लिए 13 हजार 500 सोलर संयंत्र स्थापना का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अब तक 8 हजार 300 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं तथा 4 हजार 117 हितग्राहियों को योजना का लाभ दिया जा चुका है। इनमें 1200 से अधिक उपभोक्ताओं का बिजली बिल शून्य हो गया है। उन्होंने कहा कि यह जिले के लिए गर्व का विषय है तथा आने वाले महीनों में राजनांदगांव को इस योजना के क्रियान्वयन में प्रदेश का अग्रणी जिला बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोयले से बिजली उत्पादन के कारण कार्बन उत्सर्जन बढ़ता है, जिससे जलवायु परिवर्तन जैसी गंभीर चुनौतियां सामने आ रही हैं। ऐसे समय में सौर ऊर्जा स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल विकल्प है। सौर ऊर्जा के अधिकाधिक उपयोग से कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी तथा पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने जनप्रतिनिधियों से अभियान के रूप में योजना का प्रचार-प्रसार करने कहा। उन्होंने कहा कि जिस नगर निगम वार्ड के 50 प्रतिशत घरों में सोलर संयंत्र स्थापित हो जाएंगे, उस वार्ड को 10 लाख रूपए के अतिरिक्त विकास कार्यों की स्वीकृति प्रदान की जाएगी। इसी प्रकार जिस ग्राम पंचायत के 50 प्रतिशत घरों में सोलर संयंत्र लगाए जाएंगे, उस ग्राम पंचायत को भी 10 लाख रूपए के अतिरिक्त विकास कार्यों की स्वीकृति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे जनप्रतिनिधियों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, पत्रकार, सामाजिक संगठन तथा योजना से लाभान्वित हितग्राही स्वयं इस योजना के ब्रांड एम्बेसडर बनकर अधिक से अधिक लोगों को सोलर अपनाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से राजनांदगांव प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला बनेगा।
महापौर श्री मधुसूदन यादव ने कहा कि नगर निगम, विद्युत विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में योजना का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन हितग्राहियों का बिजली बिल शून्य हो गया है, वे अपने अनुभव साझा कर अन्य लोगों को भी योजना से जोडऩे के लिए प्रेरित करें। उन्होंने बताया कि नगर न…

  • Related Posts

    कोरबा वन मंडल की बड़ी कार्रवाई: 20 घनमीटर अवैध साल लकड़ी बरामद, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

      वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से अंतर-जिला लकड़ी तस्करी का खुलासा रायपुर, 21 जुलाई 2026/छत्तीसगढ के कोरबा वन मंडल ने लकड़ी की अवैध तस्करी के खिलाफ बड़ी…

    Read more

    मुख्य सचिव  विकासशील ने सचिवों की ली उच्च स्तरीय बैठक योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की

    रायपुर, 21 जुलाई 2026/ मुख्य सचिव  विकासशील ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में राज्य शासन के समस्त विभागों के भार सादक सचिवों की बैठक ली। बैठक में विभागों के…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ को दबाना समाधान नहीं — मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ को दबाना समाधान नहीं — मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव