Ro no D15139/23

दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से भूमिहीन परिवारों को मिल रहा आर्थिक संबल वार्षिक आर्थिक सहायता, पक्का आवास और महतारी वंदन योजना से मजबूत हो रही ग्रामीण परिवारों की सामाजिक सुरक्षा

 

रायपुर, 20 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं प्रदेश के भूमिहीन एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के माध्यम से पात्र परिवारों को प्रतिवर्ष 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और महतारी वंदन योजना जैसी योजनाएं ग्रामीण परिवारों को आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

प्रदेशभर में हजारों भूमिहीन कृषि मजदूर परिवार इन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। वार्षिक आर्थिक सहायता से दैनिक जरूरतों की पूर्ति में सहयोग मिल रहा है, वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पक्का आवास और महतारी वंदन योजना के अंतर्गत महिलाओं को मिलने वाली मासिक सहायता से परिवारों का जीवन स्तर बेहतर हो रहा है।

सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड के ग्राम उदयपुर निवासी श्री चंद्रभान इसका प्रेरक उदाहरण हैं। भूमिहीन होने के कारण उनका परिवार लंबे समय तक मजदूरी पर निर्भर रहा, लेकिन शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलने से अब उनकी आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार आया है। उन्होंने बताया कि दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत प्रतिवर्ष मिलने वाली 10 हजार रुपये की सहायता राशि से घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति में बड़ी राहत मिलती है।

श्री चंद्रभान ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत उन्हें पक्का आवास मिला है, जिससे उनका परिवार अब सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण में रह रहा है। वहीं उनकी पत्नी को महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्रतिमाह एक हजार रुपये की सहायता प्राप्त हो रही है, जिससे बच्चों की शिक्षा, घरेलू आवश्यकताओं और दैनिक खर्चों को पूरा करने में सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं के समन्वित लाभ से उनके परिवार को आर्थिक सुरक्षा, सामाजिक संबल और भविष्य के प्रति नया विश्वास मिला है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाएं गरीब एवं भूमिहीन परिवारों के जीवन में वास्तविक परिवर्तन ला रही हैं और उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर प्रदान कर रही हैं।

राज्य शासन की हितग्राही मूलक योजनाएं प्रदेश के कमजोर वर्गों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के साथ समावेशी विकास के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में प्रभावी भूमिका निभा रही हैं।

  • Related Posts

    सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराने पर मनोज एक्का की समस्या का हुआ समाधान मोहनपुर में बना और जारी हुआ जॉब कार्ड, रोजगार के अवसरों से जुड़ने का रास्ता हुआ आसान

    अम्बिकापुर 06 सितम्बर 2026/   शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के साथ-साथ नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए उपलब्ध कराई गई सीएम हेल्पलाइन…

    Read more

    जी-राम-जी योजना से ग्राम सपना में आजीविका डबरी बनी किसान के लिए बनीं सिंचाई का साधन डबरी में मछली पालन के साथ 50-60 डिसमिल में सेमी की खेती, सिंचाई के लिए बनीं पानी की उपलब्धता किसान जयलाल ने आजिविका डबरी के लिए कहा मुख्यमंत्री विष्णु भैया धन्यवाद

    अम्बिकापुर 06 सितम्बर 2026/   ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के साधनों को मजबूत करने तथा जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों का सकारात्मक असर अब…

    Read more

    NATIONAL

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग