Ro no D15139/23

मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से साकार हुआ भरोसा एक वादे ने बदली सरस्वती की राह, सक्षम योजना से मिला एक लाख रुपये का ऋण

 

रायपुर, 20 जुलाई 2026/ शासन की योजनाओं का लाभ समय पर जरूरतमंदों तक पहुंचाने की दिशा में महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल एक बार फिर सार्थक साबित हुई। कांकेर जिले के प्रवास के दौरान लक्ष्मी मिलेट कैफे की संचालिका श्रीमती सरस्वती साहू ने अपने व्यवसाय के विस्तार के लिए आर्थिक सहयोग की आवश्यकता बताई थी। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने तत्काल सहायता का भरोसा दिलाया था और अब वह भरोसा हकीकत में बदल गया है।

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के निर्देश पर महिला एवं बाल विकास विभाग की सक्षम योजना के अंतर्गत श्रीमती सरस्वती साहू के लिए एक लाख रुपये का ऋण स्वीकृत किया गया। महिला एवं बाल विकास और जिला प्रशासन ने तत्परता से सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करते हुए सहायता राशि स्वीकृत कराई। इसके बाद कांकेर कलेक्टर श्री नीलेश क्षीरसागर ने श्रीमती सरस्वती साहू को ऋण स्वीकृति का चेक प्रदान किया।

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि प्रत्येक पात्र हितग्राही तक उनका लाभ समय पर पहुंचाना है। महिलाओं को स्वरोजगार, उद्यमिता और आत्मनिर्भरता से जोड़ना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। सक्षम योजना के माध्यम से अनेक महिलाएं अपने छोटे व्यवसाय को आगे बढ़ाकर आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं।

उन्होंने कहा कि जब किसी महिला का व्यवसाय आगे बढ़ता है तो उसका लाभ केवल एक परिवार तक सीमित नहीं रहता, बल्कि समाज की अन्य महिलाओं के लिए भी रोजगार और प्रेरणा के नए अवसर पैदा होते हैं। राज्य सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।

लक्ष्मी मिलेट कैफे की संचालिका श्रीमती सरस्वती साहू ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मंत्री द्वारा किया गया वादा पूरा होने से उनका आत्मविश्वास और बढ़ा है। उन्होंने कहा कि इस आर्थिक सहयोग से वे अपने मिलेट कैफे का विस्तार करेंगी, उत्पादन क्षमता बढ़ाएंगी तथा भविष्य में अन्य महिलाओं को भी रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगी।

  • Related Posts

    सभी ग्राम पंचायतों में मनाया गया रोजगार दिवस एवं आवास दिवस

      वीबी-जी राम जी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राहियों से हुआ सीधा संवाद, समस्याओं पर किया गया समाधान जिले की सभी 439 ग्राम पंचायतों में एक साथ हुआ आयोजन…

    Read more

    पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से आलम साय का बिजली बिल हुआ शून्य, अब उपभोक्ता के साथ बने बिजली उत्पादक

    घर की छत पर सौर ऊर्जा से रोशन हुई जिंदगी, लगभग साढ़े तीन माह में 850 यूनिट अतिरिक्त बिजली ग्रिड को दी आलम साय को मिली 1.08 लाख रुपये की…

    Read more

    NATIONAL

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी