Ro no D15139/23

महिला स्वास्थ्य पर विशेषज्ञों ने दी जरूरी जानकारी

रायपुर, 20 जुलाई 2026/ इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की जय हरितिमा महिला समिति द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र, रायपुर के सभागार में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समिति की सदस्याओं ने भाग लिया।

मुख्य वक्ता डॉ. शुचिता गौर, एमडी (माइक्रोबायोलॉजी) एवं पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर की सीनियर रेजिडेंट ने महिलाओं को ’’सर्वाइकल कैंसर, मेनोपॉज (रजोनिवृत्ति), पॉलीसिस्टिक ओवरी डिजीज (PCOD), यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) और स्वस्थ जीवनशैली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समय-समय पर स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और जागरूकता से महिलाओं को कई गंभीर बीमारियों से बचाया जा सकता है।

कार्यक्रम का ड्रेस कोड नीला रखा गया था। इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में डॉ. सुनीता रॉय प्रथम और श्रीमती क्षमा अग्रवाल द्वितीय रहीं। वहीं मनोरंजक खेल में समिति की अध्यक्षा श्रीमती ममता चंदेल और डॉ. सुनीता रॉय विजेता रहीं।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. शुचिता गौर को स्मृति-चिह्न एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद प्रश्नोत्तर सत्र में महिलाओं ने स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञ ने सरल भाषा में जवाब दिया।
कार्यक्रम का आयोजन समिति की अध्यक्षा श्रीमती ममता चंदेल के मार्गदर्शन में हुआ। संचालन ’’डॉ. सविता तिवारी’’ ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. स्वाति बिसेन ने दिया। आयोजन को सफल बनाने में डॉ. नीता खरे, श्रीमती तृप्ति शर्मा और श्रीमती जागृति राणा सहित समिति की कार्यकारिणी का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में शामिल सदस्याओं ने ऐसे स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने पर जोर दिया।

  • Related Posts

    कोरबा वन मंडल की बड़ी कार्रवाई: 20 घनमीटर अवैध साल लकड़ी बरामद, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

      वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से अंतर-जिला लकड़ी तस्करी का खुलासा रायपुर, 21 जुलाई 2026/छत्तीसगढ के कोरबा वन मंडल ने लकड़ी की अवैध तस्करी के खिलाफ बड़ी…

    Read more

    मुख्य सचिव  विकासशील ने सचिवों की ली उच्च स्तरीय बैठक योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की

    रायपुर, 21 जुलाई 2026/ मुख्य सचिव  विकासशील ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में राज्य शासन के समस्त विभागों के भार सादक सचिवों की बैठक ली। बैठक में विभागों के…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ को दबाना समाधान नहीं — मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ को दबाना समाधान नहीं — मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव