Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत प्रशिक्षण संपन्न

 

कोरबा, 21 जुलाई 2026/प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत खरीफ मौसम 2026 में जिले के अधिक से अधिक ऋणी एवं अऋणी कृषकों को फसल बीमा के दायरे में शामिल करने के उद्देश्य से 20 जुलाई  को जिला स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में भारतीय कृषि बीमा कंपनी (एआईसी) के क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर से आए राज्य स्तरीय प्रतिनिधि श्री रवि चंद्रवंशी एवं जिला प्रतिनिधि श्री रामेश्वर प्रसाद पटेल ने योजना के प्रावधानों एवं ऑनलाइन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर कलेक्टर, सहायक संचालक कृषि, सहायक नोडल अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, जिला प्रबंधक लीड बैंक, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक एवं लीड बैंक के अधिकारी, कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के जिला प्रबंधक, ऑपरेटर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण के दौरान ऋणी कृषकों के लिए केसीसी (केआरपी/केसीसी आईएसएस) पोर्टल एंट्री, ऋणी एवं अऋणी कृषकों के ऑनलाइन पंजीयन, चालान जनरेट करने तथा सीएससी पोर्टल के माध्यम से आवेदन की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया कि खरीफ मौसम 2026 के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में शामिल होने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित है।
प्रशिक्षकों ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के माध्यम से कृषकों को प्राकृतिक आपदाओं एवं प्रतिकूल परिस्थितियों से होने वाले फसल नुकसान की आर्थिक सुरक्षा प्रदान की जाती है। योजना के अंतर्गत बुवाई अथवा रोपाई नहीं हो पाने की स्थिति, स्थानीय प्राकृतिक आपदाओं, अधिसूचित जोखिमों तथा फसल कटाई के बाद निर्धारित अवधि में होने वाले नुकसान की भरपाई का प्रावधान है। उन्होंने सभी पात्र ऋणी एवं अऋणी कृषकों से अंतिम तिथि से पूर्व अपनी फसलों का बीमा कराने की अपील की।
प्रशिक्षण में विभिन्न अधिसूचित फसलों की बीमित राशि एवं कृषक प्रीमियम की जानकारी भी दी गई। इसके अनुसार धान (सिंचित) के लिए प्रति हेक्टेयर 66 हजार रुपये की बीमित राशि पर 2 प्रतिशत अर्थात 1320 रुपये, धान (असिंचित) के लिए 47 हजार 300 रुपये की बीमित राशि पर 946 रुपये, मक्का के लिए 39 हजार 600 रुपये पर 792 रुपये, कोदो के लिए 17 हजार 600 रुपये पर 352 रुपये, कुटकी के लिए 18 हजार 700 रुपये पर 374 रुपये, अरहर के लिए 38 हजार 500 रुपये पर 770 रुपये, रागी के लिए 16 हजार 500 रुपये पर 330 रुपये, उड़द एवं मूंग के लिए 24 हजार 200 रुपये पर 484 रुपये तथा मूंगफली के लिए 46 हजार 200 रुपये की बीमित राशि पर 924 रुपये प्रति हेक्टेयर कृषक प्रीमियम निर्धारित किया गया है।
कृषि विभाग ने जिले के सभी पात्र कृषकों से अपील की है कि वे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ उठाते हुए 31 जुलाई 2026 से पूर्व अपने निकटतम बैंक, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति अथवा कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से फसल बीमा अवश्य कराएं, ताकि प्राकृतिक आपदा अथवा अन्य अधिसूचित जोखिमों की स्थिति में उन्हें आर्थिक सुरक्षा का लाभ मिल सके।

  • Related Posts

    सीजीपीएससी ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के परिणाम को लेकर स्थिति की स्पष्ट

      0 795 के स्थान पर 608 अभ्यर्थी ही साक्षात्कार के लिए चिन्हांकित, न्यूनतम अर्हकारी अंक नहीं पाने के कारण संख्या हुई कम 0 पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना का प्रावधान नहीं,…

    Read more

    भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा – मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय

      *भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी के दर्शन कर मुख्यमंत्री ने किया शंख अभिषेक, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना* *श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, भक्तों के साथ…

    Read more

    NATIONAL

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप