Ro no D15139/23

जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनीं आमजन की समस्याएं, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए सख्त निर्देश

कहा- प्रत्येक आवेदन का संवेदनशीलता, पारदर्शिता और नियमानुसार हो निराकरण

 

धमतरी, 21 जुलाई 2026/

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं और मांगों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने कहा कि जनदर्शन शासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है। प्रत्येक आवेदन का समयबद्ध, पारदर्शी तथा गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है।

 

जनदर्शन में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों ने भूमि संबंधी विवाद, प्रधानमंत्री आवास योजना, अनुकंपा नियुक्ति, मजदूरी भुगतान, शिक्षा, अतिक्रमण, राजस्व प्रकरण सहित विभिन्न विषयों से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर श्री मिश्रा ने सभी आवेदनों का गंभीरतापूर्वक अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण की तथ्यात्मक जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने तथा निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं के निराकरण में किसी भी प्रकार की अनावश्यक विलंब या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

 

जनदर्शन के दौरान कुरूद विकासखंड के ग्राम कोर्समर्रा की श्रीमती जय कुमारी ने अनुकंपा नियुक्ति प्रदान किए जाने का आवेदन प्रस्तुत किया। ग्राम सारंगपुरी निवासी श्री बिसाहूराम एवं श्रीमती मानकुंवर बाई साहू ने पति की मृत्यु के उपरांत अपने नाम पर पट्टा प्रदान करने की मांग रखी। ग्राम सिलौटी निवासी श्री शिवप्रसाद साहू ने अपनी काबिज भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत दर्ज कराई। वहीं श्रीमती कस्तूर बाई, श्रीमती राधाबाई, श्रीमती सुमित्रा बाई एवं श्री बिशन सिंह ने अपनी काबिज भूमि पर कृषि कार्य करने की अनुमति प्रदान किए जाने का आवेदन सौंपा।

 

प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित मामलों में ग्राम गोपालपुरी की श्रीमती चुनेश्वरी साहू ने आवास योजना की पात्रता सूची में नाम शामिल करने तथा ग्राम भाटागांव की श्रीमती वर्षा ने नवीन आवास स्वीकृत किए जाने की मांग की। ग्राम निवासी श्री घनश्याम साहू ने लंबित मजदूरी भुगतान शीघ्र दिलाए जाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया।

 

शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मामलों में सेजस गोकुलपुर के अभिभावकों ने विद्यालय में अतिरिक्त कक्ष निर्माण की आवश्यकता से अवगत कराया, वहीं ग्राम मोगरागहन के ग्रामीणों ने प्राथमिक शाला में शिक्षकों की कमी दूर करते हुए आवश्यक पदस्थापना किए जाने का अनुरोध किया।

 

कलेक्टर श्री मिश्रा ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का गंभीरता से परीक्षण कर पात्र हितग्राहियों को नियमानुसार शीघ्र राहत उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को समय पर समाधान उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनदर्शन में जिला स्तरीय अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सीजीपीएससी ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के परिणाम को लेकर स्थिति की स्पष्ट

      0 795 के स्थान पर 608 अभ्यर्थी ही साक्षात्कार के लिए चिन्हांकित, न्यूनतम अर्हकारी अंक नहीं पाने के कारण संख्या हुई कम 0 पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना का प्रावधान नहीं,…

    Read more

    भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा – मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय

      *भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी के दर्शन कर मुख्यमंत्री ने किया शंख अभिषेक, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना* *श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, भक्तों के साथ…

    Read more

    NATIONAL

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप