Ro no D15139/23

सेना में भर्ती हेतु परीक्षा का परिणाम घोषित

 

कोरबा 21 जुलाई 2026/भारतीय सेना में भर्ती हेतु सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर के अंतर्गत आने वाले उम्मीदवारों की ऑनलाइन संयुक्त प्रवेश परीक्षा – अग्निवीर जनरल डयूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क, अग्निवीर ट्रेडमेन, अग्निवीर महिला पुलिस और रेगुलर कैडर भर्ती धर्म गुरू, नर्सिंग सहयोगी और सिपाही फार्मा आदि श्रेणियों के लिए 01 जून से 12 जून 2026 तक छत्तीसगढ़ के परीक्षा केन्द्रों पर संचालित की गई थी, उसका परीक्षा परिणाम दिनांक 12 जुलाई 2026 को घोषित हो गया है। परिक्षार्थी अपना परीक्षा परिणम भारतीय सेना की वेबसाइट  (www.kzoinindianarm.nic.in)     पर देख सकते हैं और यह परिणाम सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर के सूचना पट्ट पर भी प्रदर्शित किया गया है।
कॉमन एंट्रेस एग्जाम (सीईई) में सफल हुए छत्तीसगढ़ के उम्मीदवारों के लिए अगले चरण के अंतर्गत शारीरिक दक्षता, दस्तावेजो की जांच और चिकित्सा परीक्षण आयोजित किया जाएगा। जो इस प्रकार है- सेना भर्ती कार्यालय, भोपाल मध्य प्रदेष द्वारा हवलदार आर्मी एजुकेशन हवलदार एवं धर्म गुरू (जेसीओ) उम्मीदवारों के लिए आर्मी भर्ती 25 जुलाई से 06 अगस्त 2026 तक स्पोर्टस् कॉलेज, सीहोर में आयोजित की जाएगी।
सिपाही फार्मा, सिपाही तकनीकी, नर्सिंग सहायक और महिला सेना पुलिस पद आदि की भर्ती अक्टूबर 2026 में आयोजित की जाएगी। छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों के पुरूष उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर जनरल डयूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर व अग्निवीर ट्रेड्समेन (दसवीं व आठवीं) के लिए आर्मी भर्ती का आयोजन जनवरी 2027 में आयोजित की जाएगी।
रैली में भाग लेने वाले योग्य अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र उनके ई-मेल पर भेज दिया जाएगा। रैली भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र पर अंकित तिथि एवं समय के अनुसार ही भर्ती स्थान पर प्रवेश दिया जाएगा। भर्ती में हिस्सा लेने के लिए एडमिट कार्ड व सभी कागज रैली अधिसूचना के अनुसार और साथ में आधार कार्ड से लिंक मोबाइल भी लेकर आना अनिवार्य है।
उम्मीदवार किसी भी स्पष्टीकरण के लिए अंतरराष्ट्रीय  क्रिकेट स्टेडियम के नजदीक सेना भर्ती कार्यालय नया रायपुर के टेलीफोन नम्बर 0771-2965212, 2965214 पर संपर्क कर सकते हैं। भारतीय सेना में चयन पारदर्शी है और केवल योग्यता के आधार पर चयन होती है।

  • Related Posts

    सीजीपीएससी ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के परिणाम को लेकर स्थिति की स्पष्ट

      0 795 के स्थान पर 608 अभ्यर्थी ही साक्षात्कार के लिए चिन्हांकित, न्यूनतम अर्हकारी अंक नहीं पाने के कारण संख्या हुई कम 0 पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना का प्रावधान नहीं,…

    Read more

    भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा – मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय

      *भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी के दर्शन कर मुख्यमंत्री ने किया शंख अभिषेक, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना* *श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, भक्तों के साथ…

    Read more

    NATIONAL

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप