Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री के जनस्वास्थ्य विजन को मिली बड़ी सफलता

एचपीवी टीकाकरण में बलरामपुर-रामानुजगंज प्रदेश में अव्वल, 100 प्रतिशत उपलब्धि के साथ बनाया नया कीर्तिमान

रायपुर, 22 जुलाई 2026/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जनस्वास्थ्य विजन के तहत संचालित राष्ट्रव्यापी निःशुल्क एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले ने छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। यू-विन प्रगतिशील रिपोर्ट के अनुसार जिले ने 100 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज कर प्रदेश में नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व तथा जिला प्रशासन की सतत मॉनिटरिंग और प्रभावी रणनीति के चलते स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग तथा मैदानी अमले के समन्वित प्रयासों से यह सफलता मिली। दूरस्थ और विशेष पिछड़े जनजातीय क्षेत्रों तक पहुंच बनाकर पात्र किशोरियों का टीकाकरण सुनिश्चित किया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय कुमार सिंह ने बताया कि जिले में 8,785 किशोरियों के टीकाकरण का लक्ष्य था, जिसके विरुद्ध 8,763 किशोरियों का टीकाकरण पूर्ण किया गया। अभियान के दौरान डोर-टू-डोर संपर्क, विशेष टीकाकरण सत्र, विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से पात्र किशोरियों की पहचान तथा अभिभावकों की शंकाओं का समाधान कर शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल की गई।

कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने इस उपलब्धि के लिए सभी विभागों, मितानिनों, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा अभियान से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई देते हुए इसे टीमवर्क, प्रभावी समन्वय और जनसहभागिता का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि एचपीवी टीकाकरण किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

  • Related Posts

    सरगुजा एकलव्य मामले पर मुख्यमंत्री हुए सख्त: जिला कलेक्टर से की फोन पर सीधी बात

      मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने दिए जांच के निर्देश, कहा – बच्चियों को अपनी समस्या बताने के लिए पैदल निकलना पड़े, यह स्वीकार्य नहीं जिम्मेदारी तय कर लापरवाह अधिकारियों-कर्मचारियों…

    Read more

    पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना

      दंतेवाड़ा के शिक्षक कैलाश देवांगन का बिजली बिल हुआ शून्य, पा रहे स्वच्छ ऊर्जा का लाभ रायपुर, 08 सितंबर 2026/ केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली…

    Read more

    NATIONAL

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु