Ro no D15139/23

सीएम हेल्पलाइन से सुनी जन-आवाज़, जननी सुरक्षा योजना की लंबित राशि मिली

सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से समयबद्ध निराकरण, हितग्राही को मिला योजना का लाभ

रायपुर, 22 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन की प्राथमिकता के अनुरूप प्रदेश में सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से नागरिकों की शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की एक हितग्राही की जननी सुरक्षा योजना से जुड़ी शिकायत का समयबद्ध समाधान करते हुए लंबित प्रोत्साहन राशि का भुगतान कराया गया।

विकासखंड रामचंद्रपुर के ग्राम बरवाडीह निवासी श्रीमती सुनीता ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई थी कि 5 मार्च 2026 को प्रसव होने के बावजूद उन्हें जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत देय प्रोत्साहन राशि प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत प्राप्त होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने प्रकरण की जांच कर एसएनए स्पर्श पोर्टल के माध्यम से आवश्यक प्रक्रिया पूरी की और हितग्राही के बैंक खाते में लंबित राशि का भुगतान सुनिश्चित कराया।

शिकायत के समयबद्ध निराकरण के बाद श्रीमती सुनीता ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से उनकी समस्या का शीघ्र समाधान हुआ और उन्हें योजना का लाभ समय पर मिल सका।

प्रदेश सरकार द्वारा सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है, जिससे शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंच रहा है।

  • Related Posts

    सरगुजा एकलव्य मामले पर मुख्यमंत्री हुए सख्त: जिला कलेक्टर से की फोन पर सीधी बात

      मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने दिए जांच के निर्देश, कहा – बच्चियों को अपनी समस्या बताने के लिए पैदल निकलना पड़े, यह स्वीकार्य नहीं जिम्मेदारी तय कर लापरवाह अधिकारियों-कर्मचारियों…

    Read more

    पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना

      दंतेवाड़ा के शिक्षक कैलाश देवांगन का बिजली बिल हुआ शून्य, पा रहे स्वच्छ ऊर्जा का लाभ रायपुर, 08 सितंबर 2026/ केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली…

    Read more

    NATIONAL

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु