Ro no D15139/23

बिजली की बचत के लिए स्मार्ट मीटर एक कारगर कदम : संजय तेजवानी – स्मार्ट मीटर से विद्युत की खपत की मिल रही प्रमाणिक तौर पर जानकारी

राजनांदगांव 22 जुलाई 2026। छोटे-छोटे प्रयासों से बिजली की बचत होती है। जब बिजली की आवश्यकता नहीं हो तो बिजली का स्वीच बंद कर दें। ऐसी ही आदतों को अमल में लाने तथा बिजली की बचत के लिए स्मार्ट मीटर एक कारगर कदम साबित हो रहा है। एक ऐसा तरीका जिससे बिजली के खपत की नियमित मानिटरिंग कर उपभोक्ता अपने बिजली बिल में कमी ला सकते हैं। स्मार्ट मीटर एक नवाचार एवं ऐसी तकनीक है, जिसके माध्यम से दिन-प्रतिदिन बिजली खपत की जानकारी प्राप्त हो सकेगी। राजनांदगांव शहर के लालबाग के श्री संजय तेजवानी ने बताया कि उनके घर स्मार्ट मीटर लगा है। स्मार्ट मीटर में दिन-प्रतिदिन के विद्युत खपत की पूरी जानकारी मिल रही है। ज्यादा बिजली बिल आने पर उपकरण कितनी देर चला और उससे कितने विद्युत की खपत हुई, प्रमाणिक तौर पर जानकारी मिलती है। स्मार्ट मीटर के माध्यम से विद्युत की बचत कर बिजली बिल में कमी ला सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर अच्छा है। शहरवासियों को इसे लगाना चाहिए। पहले तो मीटर की रीडिंग मालूम नहीं होती थी, लेकिन स्मार्ट मीटर लगने के बाद 15 दिन के बिजली बिल की पहले ही विस्तृत जानकारी मिल जाती है। हर 30 दिन की मीटर रीडिंग पता चल जाती है तथा पिछले साल की रीडिंग भी निकल जाती है। उन्होंने कहा कि उपकरणों का कम उपयोग करते हुए बिजली के बिल को नियंत्रित किया जा सकता है। सभी नागरिकों को इसका उपयोग करना चाहिए। उन्होंने अपने घर पर स्मार्ट मीटर लगने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया।

  • Related Posts

    करतला में कीटनाशक दुकानों का औचक निरीक्षण

    अनियमितता मिलने पर कई विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस, न्यूमेमन कृषि केन्द्र पचपेड़ी में कीटनाशक बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध   कोरबा, 06 सितंबर 2026/ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देश…

    Read more

    जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

    कोरबा 06 सितम्बर 2026/ जन सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने, विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने तथा केन्द्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी…

    Read more

    NATIONAL

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास