Ro no D15139/23

ग्राम बोरतलाव घटना की प्रशासनिक जांच के लिए अधिकारियों ने किया घटनास्थल का संयुक्त निरीक्षण

राजनांदगांव 22 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार ग्राम बोरतलाव में तीन बच्चों की डूबने से हुई मृत्यु की घटना की प्रशासनिक जांच के क्रम में अपर कलेक्टर श्री सीएल मार्कण्डेय, डिप्टी कलेक्टर श्रीकांत कोराम, एसडीएम श्री विश्वास कुमार, डिप्टी कलेक्टर एवं तहसीलदार श्री अमीय श्रीवास्तव, थाना प्रभारी श्री अवनीश श्रीवास, खनिज विभाग के खनिज निरीक्षक श्री भरत बंजारे तथा शिक्षा विभाग के विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीनिवास मिश्रा ने ग्राम पंचायत के सरपंच, मृतक बच्चों के परिजनों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में घटनास्थल का संयुक्त निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उत्खनन स्थल, जलभराव की स्थिति, सुरक्षा व्यवस्थाओं तथा अन्य संबंधित परिस्थितियों का बारीकी से अवलोकन किया गया। साथ ही ठेकेदार द्वारा किए गए उत्खनन क्षेत्र का सीमांकन कराकर आवश्यक तथ्य एवं जानकारी एकत्रित की गई।

जांच के दौरान संबंधित विभागों से आवश्यक प्रतिवेदन एवं अभिलेख प्राप्त किए जा रहे हैं। उपलब्ध तथ्यों एवं अभिलेखों के आधार पर नियमानुसार विस्तृत जांच प्रतिवेदन तैयार किया जाएगा तथा जांच प्रतिवेदन के निष्कर्षों के अनुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    करतला में कीटनाशक दुकानों का औचक निरीक्षण

    अनियमितता मिलने पर कई विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस, न्यूमेमन कृषि केन्द्र पचपेड़ी में कीटनाशक बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध   कोरबा, 06 सितंबर 2026/ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देश…

    Read more

    जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

    कोरबा 06 सितम्बर 2026/ जन सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने, विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने तथा केन्द्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी…

    Read more

    NATIONAL

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास