Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की कॉलोनियों में 5.30 करोड़ रुपये से अधिक का मेंटेनेंस शुल्क बकाया

*डूमरतराई एवं बोरियाकला कॉलोनियों के बकायादार हितग्राहियों से शीघ्र भुगतान की अपील*

 

रायपुर, 22 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने रायपुर स्थित अपनी बहुमंजिली आवासीय परियोजना हिमालयन हाइट्स, डूमरतराई तथा बोरियाकला कॉलोनी के बकायादार हितग्राहियों से लैंड मेंटेनेंस चार्ज (एल.एम.सी.), कॉमन मेंटेनेंस चार्ज (सी.एम.सी.) एवं जल प्रभार की बकाया राशि शीघ्र जमा करने की अपील की है। मंडल के अनुसार इन दोनों कॉलोनियों में कुल 5 करोड़ 30 लाख रुपये से अधिक का मेंटेनेंस शुल्क लंबित है, जिससे कॉलोनियों के नियमित रखरखाव एवं नागरिक सुविधाओं के संचालन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

 

मंडल द्वारा कॉलोनियों में सड़कों, नालियों, उद्यानों, स्ट्रीट लाइट, जलापूर्ति व्यवस्था, सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य रखरखाव कार्यों पर नियमित व्यय किया जाता है। इन कार्यों के लिए आवश्यक राशि एल.एम.सी., सी.एम.सी. एवं जल प्रभार से प्राप्त होती है। शुल्क का समय पर भुगतान नहीं होने से लिफ्टों के संचालन एवं रखरखाव, विद्युत देयकों के भुगतान, स्वच्छता व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सेवाओं के सुचारु संचालन में वित्तीय दबाव लगातार बढ़ रहा है।

 

हिमालयन हाइट्स, डूमरतराई कॉलोनी में लगभग 800 आबंटित भवनों के विरुद्ध 197 हितग्राहियों पर लगभग 1.85 करोड़ रुपये का मेंटेनेंस शुल्क बकाया है। इनमें 13 हितग्राहियों पर 1.50 लाख रुपये से अधिक, 50 हितग्राहियों पर 1.00 लाख से 1.50 लाख रुपये, 130 हितग्राहियों पर 50 हजार से 1.00 लाख रुपये तथा 4 हितग्राहियों पर 50 हजार रुपये तक की राशि लंबित है। इसी प्रकार बोरियाकला कॉलोनी में लगभग 4,155 आबंटित भवनों के विरुद्ध 1,716 हितग्राहियों पर लगभग 3.45 करोड़ रुपये का मेंटेनेंस शुल्क बकाया है। इनमें 1 हितग्राही पर 1.50 लाख रुपये से अधिक, 5 हितग्राहियों पर 1.00 लाख से 1.50 लाख रुपये, 216 हितग्राहियों पर 50 हजार से 1.00 लाख रुपये तथा 1,494 हितग्राहियों पर 50 हजार रुपये तक की बकाया राशि लंबित है।

 

मंडल के अधिकारियों ने बताया कि बकाया राशि में लगातार वृद्धि होने से आवश्यक रखरखाव कार्यों को समय पर कराना चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है, जिसका सीधा असर कॉलोनियों की समग्र व्यवस्था और रहवासियों को उपलब्ध कराई जाने वाली सामुदायिक सुविधाओं पर पड़ता है।

 

बकाया राशि की वसूली के लिए प्रक्षेत्र रायपुर के संबंधित संभाग कार्यालय द्वारा सभी बकायादार हितग्राहियों को नोटिस जारी कर एल.एम.सी., सी.एम.सी. एवं जल प्रभार की बकाया राशि शीघ्र जमा करने का अनुरोध किया गया है। नोटिस में कहा गया है कि समय पर भुगतान से कॉलोनियों के रखरखाव, लिफ्ट संचालन, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का संचालन निर्बाध रूप से जारी रखा जा सकेगा।

 

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल, प्रक्षेत्र रायपुर के अपर आयुक्त श्री एस.के. भगत ने सभी बकायादार हितग्राहियों से अपील की है कि वे बकाया मेंटेनेंस शुल्क, एल.एम.सी., सी.एम.सी. एवं जल प्रभार की राशि शीघ्र जमा कर कॉलोनियों में बेहतर नागरिक सुविधाओं के संचालन में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि निर्धारित समयावधि में भुगतान नहीं होने पर मंडल के नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    व्यावहारिक गतिविधियां विद्यार्थियों में उद्यमिता, नेतृत्व क्षमता,आत्मनिर्भरता और व्यावहारिक ज्ञान विकसित करने में मददगार – मंत्री श्र टंक राम वर्मा

      पीएम श्री स्कूलों में कौशल विकास और नवाचार को मिली नई उड़ान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शुरू हुए कई अभिनव कार्यक्रम पीएम श्री स्कूल तिल्दा का ‘स्टूडेंट…

    Read more

    लोकसुरों में गूंजा छत्तीसगढ़ का लोकमन, ‘लोरिक चंदा’ से ददरिया-चंदैनी तक बिखरी संस्कृति की रंगत

      लोकरंग पर्व के दूसरे दिन मुक्ताकाशी मंच पर जीवंत हुईं लोकगाथाएं और लोकपरंपराएं कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ा रायपुर, 7 सितंबर 2026।…

    Read more

    NATIONAL

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु