Ro no D15139/23

मैदानी जिलों में झमाझम, बस्तर में बारिश की रफ्तार धीमी

रायपुर,23 जुलाई 2026/

 

राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा 23 जुलाई 2026 तक जारी ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में 1 जून से लेकर अब तक औसतन 403.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो कि बीते 10 वर्षों के औसत (436.3 मिमी) का लगभग 92.5 प्रतिशत है। प्रदेश भर में हुई इस 15.2 मिमी की दैनिक बारिश से राज्य के बड़े हिस्से में खेती-किसानी के कार्यों में तेजी आ गई है।

 

*मैदानी और मध्य छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान*

 

आंकड़ों के अनुसार सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला बारिश के मामले में सबसे आगे चल रहा है, जहां सामान्य औसत से 186.9% अधिक (639 मिमी) बारिश दर्ज की जा चुकी है। इसी तरह बलरामपुर में 158.4%, जांजगीर-चांपा में 127.5%, सक्ती में 123.8%, और प्रदेश की राजधानी रायपुर में 123.1% बारिश हो चुकी है। बिलासपुर (117%), मुंगेली (116%), दुर्ग (113.5%), बलौदाबाजार (121%) और महासमुंद (114.3%) जैसे जिलों में भी मेघ जमकर बरसे हैं, जिससे स्थानीय जलनिकाय लबालब भरने लगे हैं।

प्रदेश के दक्षिणी छोर पर स्थित सुकमा और बीजापुर जिलों में स्थिति सबसे कमजोर है, जहां इस सीजन की औसत बारिश की तुलना में अब तक क्रमशः मात्र 48.7% और 48.8% पानी ही गिरा है।मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी (56.1%), कांकेर (58.9%), कोंडागांव (59.3%) और बस्तर (61.1%) में भी मानसून की चाल काफी सुस्त बनी हुई है। उत्तर के सरगुजा (77.2%) और जशपुर (71.6%) जिलों में भी सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है।

छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में 1 जून से 23 जुलाई तक हुई कुल वर्षा सरगुजा में 236.4 मिमी (77.2%), सूरजपुर में 401.7 मिमी (101.7%), बलरामपुर में 418.7 मिमी (158.4%), जशपुर में 297.3 मिमी (71.6%), कोरिया में 408.6 मिमी (109.2%) और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 377.0 मिमी (105.3%) बारिश दर्ज हुई है। रायपुर में 460.9 मिमी (123.1%), बलौदाबाजार में 504.2 मिमी (121.0%), गरियाबंद में 475.8 मिमी (105.5%), महासमुंद में 472.0 मिमी (114.3%), धमतरी में 407.8 मिमी (88.3%), दुर्ग में 409.5 मिमी (113.5%), कबीरधाम में 282.9 मिमी (87.5%), राजनांदगांव में 382.4 मिमी (94.6%), बालोद में 435.2 मिमी (91.2%), बेमेतरा में 269.9 मिमी (78.7%), खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 299.1 मिमी (90.1%) और मोहला-मानपुर-अं.चौकी में 301.6 मिमी (56.1%) वर्षा दर्ज की गई है।

इसी तरह बिलासपुर में 487.1 मिमी (117.0%), मुंगेली में 461.0 मिमी (116.0%), रायगढ़ में 434.0 मिमी (96.9%), सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 639.0 मिमी (186.9%), जांजगीर-चांपा में 575.4 मिमी (127.5%), सक्ती में 484.4 मिमी (123.8%), कोरबा में 475.7 मिमी (103.9%) और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 406.9 मिमी (95.9%) बारिश हुई है। बस्तर में 320.8 मिमी (61.1%), कोंडागांव में 294.8 मिमी (59.3%), कांकेर में 326.2 मिमी (58.9%), नारायणपुर में 423.5 मिमी (81.7%), दंतेवाड़ा में 464.1 मिमी (84.5%), सुकमा में 310.1 मिमी (48.7%) और बीजापुर में 381.6 मिमी (48.8%) वर्षा

हुई है।

  • Related Posts

    सरगुजा एकलव्य मामले पर मुख्यमंत्री हुए सख्त: जिला कलेक्टर से की फोन पर सीधी बात

      मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने दिए जांच के निर्देश, कहा – बच्चियों को अपनी समस्या बताने के लिए पैदल निकलना पड़े, यह स्वीकार्य नहीं जिम्मेदारी तय कर लापरवाह अधिकारियों-कर्मचारियों…

    Read more

    पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना

      दंतेवाड़ा के शिक्षक कैलाश देवांगन का बिजली बिल हुआ शून्य, पा रहे स्वच्छ ऊर्जा का लाभ रायपुर, 08 सितंबर 2026/ केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली…

    Read more

    NATIONAL

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु