Ro no D15139/23

बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का खौफ, क्या राजकुमार राव की ‘प्रहार’ की रिलीज डेट हुई पोस्टपोन?

Prahaar Release Date Postponed: राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म ‘प्रहार’ की रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. फिल्म अब अपनी तय रिलीज डेट 7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी. कहा जा रहा है कि मेकर्स ने बॉक्स ऑफिस पर बड़े क्लैश से बचने के लिए यह फैसला लिया है. हालांकि, अभी तक फिल्म की नई रिलीज डेट या पोस्टपोन होने को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है.

Rajkummar Rao Film Prahaar Release Date Postponed: क्या ‘आवारापन 2’ से क्लैश टालने के लिए बदली रिलीज डेट?

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, ‘प्रहार’ के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज टालने का फैसला बॉक्स ऑफिस पर होने वाले बड़े क्लैश को देखते हुए लिया है. अगर फिल्म 7 अगस्त को रिलीज होती, तो एक हफ्ते पहले ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ और एक हफ्ते बाद इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ और ‘बटवारा 1947’ सिनेमाघरों में रिलीज होतीं. ऐसे में मेकर्स बेहतर रिलीज विंडो का इंतजार करना चाहते हैं.

Prahaar Promotion & Release Update: नई रिलीज डेट पर सस्पेंस, प्रमोशन भी नहीं हुआ शुरू

फिल्म की रिलीज में अब सिर्फ दो हफ्ते का समय बचा है, लेकिन अब तक किसी तरह का प्रमोशनल कैंपेन शुरू नहीं किया गया. इसी वजह से फिल्म के पोस्टपोन होने की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है. फिलहाल, मेकर्स की ओर से नई रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है. ऐसे में अब सभी की नजर इस बात पर है कि ‘प्रहार’ आखिर किस नई तारीख पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Prahaar Story & Cast: क्या है फिल्म की कहानी और कौन-कौन आएगा नजर?

‘प्रहार’ एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है, जिसमें राजकुमार राव मशहूर सरकारी वकील उज्ज्वल निकम का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म की कहानी 1993 मुंबई ब्लास्ट और 26/11 मुंबई आतंकी हमले पर आधारित है. इसमें दिखाया जाएगा कि उज्ज्वल निकम ने अदालत में इन मामलों की पैरवी कैसे की और आतंकवादी अजमल कसाब को सजा दिलाने के लिए कानूनी लड़ाई कैसे लड़ी. फिल्म का डायरेक्शन अविनाश अरुण ने किया है, जबकि दिनेश विजान इसके प्रोड्यूसर हैं. फिल्म में वामिका गब्बी, जयदीप अहलावत, सिकंदर खेर और आशीष विद्यार्थी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

  • Related Posts

    फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला? एक क्लिक में जानें पूरी डिटेल

    India vs Pakistan Women’s Asia Cup Live Streaming: महिला  में आज 5 सितंबर, शानिवार को भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला होगा. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले से पहले…

    Read more

    मिर्जापुर ने मचाया भौकाल या हुई फुस्स, टिकट बुक करने से जानें नेटिजन्स का फर्स्ट रिएक्शन

    Mirzapur The Movie X Review: इंतजार अब खत्म हो चुका है. ‘मिर्जापुर: द मूवी’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और सत्ता, बदले और भौकाल से भरी इस ड्रामा…

    Read more

    NATIONAL

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी