Ro no D15139/23

जशपुर के अधिक से अधिक विद्यार्थियों को नवोदय चयन परीक्षा से जोड़ने विशेष पहल

नवोदय विद्यालय समिति के आयुक्त ने जिला प्रशासन से व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिकाधिक विद्यार्थियों का पंजीयन सुनिश्चित कराने का किया अनुरोध
31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन, 28 नवंबर को आयोजित होगी नवोदय चयन परीक्षा

जशपुरनगर 24 जुलाई 2026/ जवाहर नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST)-2027 के व्यापक प्रचार-प्रसार और अधिक से अधिक विद्यार्थियों के पंजीकरण सुनिश्चित कराने के लिए जिला प्रशासन से सहयोग का अनुरोध किया है। नवोदय विद्यालय समिति के आयुक्त श्री राजेश लखानी ने कलेक्टर श्री रोहित व्यास को भेजे पत्र में जिले में संचालित जवाहर नवोदय विद्यालय के सफल संचालन में प्रशासन द्वारा दिए जा रहे निरंतर सहयोग और संरक्षण के लिए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में विद्यालय अपने उद्देश्यों की दिशा में निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर रहा है।
पत्र में उल्लेख किया गया है कि जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) के माध्यम से होता है, जो नवोदय विद्यालय समिति की सबसे महत्वपूर्ण प्रवेश प्रक्रिया है। पिछले वर्ष इस परीक्षा के लिए देशभर में 25 लाख 99 हजार 277 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इस वर्ष समिति का लक्ष्य अधिक से अधिक विद्यार्थियों, विशेष रूप से बालिकाओं की भागीदारी बढ़ाने पर केंद्रित है। आयुक्त ने बताया कि चयन परीक्षा के अधिकांश अभ्यर्थी ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों से आते हैं। ऐसे में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाकर पात्र एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थी को प्रवेश प्रक्रिया और ऑनलाइन पंजीकरण की जानकारी से अवगत कराने को कहा है।
इसी को ध्यान में रखते हुए जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियों को उपलब्ध सभी माध्यमों से JNVST-2027 के ऑनलाइन पंजीकरण, जवाहर नवोदय विद्यालयों में उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं तथा निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करने का आग्रह किया गया है। साथ ही जिले के जवाहर नवोदय विद्यालयों को भी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को पंजीकरण और चयन परीक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इससे अभिभावकों और विद्यार्थियों के बीच चयन परीक्षा के प्रति जागरूकता तेजी से बढ़ेगी और अधिक से अधिक योग्य विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे। कक्षा 6 वीं में  JNVST -2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 जुलाई 2026 तक किए जा सकते हैं। चयन परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर 2026 को किया जाएगा।
इच्छुक विद्यार्थी नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट www.navodaya.gov.in एवं https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नवोदय विद्यालय समिति ने जिला प्रशासन से अपील की है कि चयन परीक्षा का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित कर अधिकाधिक विद्यार्थियों को इस अवसर का लाभ दिलाने में सहयोग प्रदान करें। साथ ही जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्यों को भी निर्देशित किया गया है कि वे जिला प्रशासन से व्यक्तिगत रूप से भेंट कर चयन परीक्षा सहित अन्य आवश्यक जानकारियां उपलब्ध कराएं।

  • Related Posts

    आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं

      केंद्रीय जेल रायपुर में बंदियों ने मिट्टी से तैयार की 500 पर्यावरण-अनुकूल गणेश प्रतिमाएं प्रतिमाओं में तुलसी एवं विभिन्न पौधों के बीज, विसर्जन के बाद अंकुरित होकर बनेंगे पौधे…

    Read more

    सरगुजा एकलव्य मामले पर मुख्यमंत्री हुए सख्त: जिला कलेक्टर से की फोन पर सीधी बात

      मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने दिए जांच के निर्देश, कहा – बच्चियों को अपनी समस्या बताने के लिए पैदल निकलना पड़े, यह स्वीकार्य नहीं जिम्मेदारी तय कर लापरवाह अधिकारियों-कर्मचारियों…

    Read more

    NATIONAL

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु