Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल

*3 किलोवाट सोलर सिस्टम से हर माह हजारों रुपये की बचत, केंद्र और राज्य सरकार से मिली 1.08 लाख रुपये की सब्सिडी*

 

रायपुर, 24 जुलाई 2026/ प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना जिले में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ-साथ आम नागरिकों को आर्थिक राहत भी प्रदान कर रही है। योजना के तहत लोग अपने घरों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित कर घरेलू बिजली की आवश्यकता पूरी करने के साथ अतिरिक्त बिजली ग्रिड में भेजकर अतिरिक्त आय का अवसर भी प्राप्त कर रहे हैं। इससे बिजली बिल का बोझ कम होने के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिल रहा है।

 

जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय के निवासी श्री होमेश्वर प्रसाद जायसवाल इस योजना के सफल लाभार्थियों में शामिल हैं। उन्होंने अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित कराया है। इसके लिए उन्हें केंद्र सरकार से 78 हजार रुपये तथा राज्य सरकार से 30 हजार रुपये की सब्सिडी मिली, यानी कुल 1.08 लाख रुपये की सहायता प्राप्त हुई।

 

श्री जायसवाल ने बताया कि पहले उनका मासिक बिजली बिल 3 से 4 हजार रुपये तक आता था, जिससे परिवार के मासिक खर्च पर अतिरिक्त बोझ पड़ता था। सोलर सिस्टम स्थापित होने के बाद उनका बिजली बिल पूरी तरह शून्य हो गया है। इससे हर महीने हजारों रुपये की बचत हो रही है, जिसे अब वे परिवार की अन्य आवश्यकताओं पर खर्च कर पा रहे हैं।

 

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत पात्र उपभोक्ताओं को सब्सिडी के साथ कम ब्याज दर पर ऋण की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे अधिक से अधिक लोग सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।

 

श्री होमेश्वर प्रसाद जायसवाल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जिले के अन्य नागरिकों से भी इस जनहितकारी योजना का लाभ उठाकर स्वच्छ, सस्ती और टिकाऊ ऊर्जा को अपनाने की अपील की।

  • Related Posts

    आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं

      केंद्रीय जेल रायपुर में बंदियों ने मिट्टी से तैयार की 500 पर्यावरण-अनुकूल गणेश प्रतिमाएं प्रतिमाओं में तुलसी एवं विभिन्न पौधों के बीज, विसर्जन के बाद अंकुरित होकर बनेंगे पौधे…

    Read more

    सरगुजा एकलव्य मामले पर मुख्यमंत्री हुए सख्त: जिला कलेक्टर से की फोन पर सीधी बात

      मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने दिए जांच के निर्देश, कहा – बच्चियों को अपनी समस्या बताने के लिए पैदल निकलना पड़े, यह स्वीकार्य नहीं जिम्मेदारी तय कर लापरवाह अधिकारियों-कर्मचारियों…

    Read more

    NATIONAL

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु