Ro no D15139/23

आकस्मिक निरीक्षण में शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष जोर

बोर्ड परीक्षा परिणाम, बुनियादी अधिगम और विद्यालय संचालन की हुई समीक्षा, आवश्यक सुधार के दिए निर्देश

 

धमतरी, 24 जुलाई 2026/ जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार तथा विद्यार्थियों के बेहतर शैक्षणिक प्रदर्शन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विगत दिवस को जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मधुलता तिवारी एवं सहायक संचालकों द्वारा जिले के विभिन्न शासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था, विद्यार्थियों के अधिगम स्तर, बोर्ड परीक्षा की तैयारी, अनुशासन एवं विद्यालय संचालन की विस्तृत समीक्षा की गई।

 

निरीक्षण के दौरान नूतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम), धमतरी, शासकीय माध्यमिक शाला भोयना, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, कुकरेल तथा शासकीय माध्यमिक शाला सियादेही का निरीक्षण किया गया।

 

नूतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धमतरी में प्राचार्य को निर्देशित किया गया कि आगामी बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए कक्षा 10वीं एवं 12वीं के कम से कम दो-दो मेधावी विद्यार्थियों का चयन कर उन्हें विशेष मार्गदर्शन एवं नियमित अभ्यास के माध्यम से राज्य की मेरिट सूची में स्थान दिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया जाए। विद्यार्थियों में उत्तर लेखन कौशल, विषयवार अभ्यास तथा परीक्षा की रणनीति पर अभी से विशेष कार्य करने के निर्देश दिए गए।

 

शासकीय माध्यमिक शाला भोयना के निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों के बुनियादी अधिगम स्तर पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता महसूस की गई। कक्षा 6वीं से 8वीं तक के अनेक विद्यार्थियों को 25 तक के पहाड़े याद नहीं होने तथा अंग्रेजी विषय में धाराप्रवाह संवाद करने में कठिनाई पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए शिक्षकों को नियमित अभ्यास, गतिविधि आधारित शिक्षण तथा दैनिक मूल्यांकन के माध्यम से अधिगम स्तर में शीघ्र सुधार लाने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों को संस्कृत वंदना का समुचित ज्ञान नहीं होने पर संबंधित संस्कृत शिक्षक को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश भी दिए गए।

 

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, कुकरेल में विगत बोर्ड परीक्षा परिणाम की समीक्षा करते हुए विद्यालय प्रबंधन को आगामी सत्र में बेहतर परीक्षा परिणाम सुनिश्चित करने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने, कमजोर विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं संचालित करने तथा नियमित टेस्ट एवं प्रगति मूल्यांकन करने के निर्देश दिए गए।

 

वहीं, शासकीय माध्यमिक शाला सियादेही, विकासखंड नगरी के निरीक्षण के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। विद्यालय में अनुशासन, नियमित शिक्षण व्यवस्था तथा संचालन की सराहना करते हुए इस स्तर को बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

 

जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि जिले में शिक्षा की गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। सभी विद्यालयों में नियमित निरीक्षण जारी रहेगा तथा विद्यार्थियों के अधिगम स्तर, बोर्ड परीक्षा परिणाम और आधारभूत शैक्षणिक दक्षताओं में सुधार के लिए आवश्यक मार्गदर्शन एवं सतत मॉनिटरिंग की जाएगी, ताकि जिले के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

  • Related Posts

    काउंसलिंग प्रक्रिया अपरिहार्य कारणों से निरस्त

    राजनांदगांव 24 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत वर्ष 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 14 जुलाई 2026 को सभी जिलों में…

    Read more

    80 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को सहायक सहित मिलेगी निःशुल्क बस यात्रा सुविधा

    सम्मानजनक, सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने परिवहन विभाग के निर्देश   धमतरी, 24 जुलाई 2026/ राज्य शासन द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुविधा एवं सामाजिक सुरक्षा को प्राथमिकता देते…

    Read more

    NATIONAL

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें