Ro no D15139/23

कलेक्टर ने डिजिटल क्रॉप सर्वे की तैयारियों की समीक्षा की

– 17 अगस्त से 30 सितंबर तक चलेगा डिजिटल क्रॉप सर्वे अभियान*

 

*- त्रुटिरहित सर्वे सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*

 

*- एग्रीस्टैक एवं प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश*

 

राजनांदगांव 27 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में डिजिटल क्रॉप सर्वे (डीसीएस) की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर ने अधिकारियों को डिजिटल क्रॉप सर्वे के सफल संचालन के लिए आवश्यक प्रशिक्षण एवं कार्ययोजना के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में 17 अगस्त से 30 सितंबर 2026 तक डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य किया जाएगा। यह कार्य पूरी पारदर्शिता, समयबद्धता एवं त्रुटिरहित ढंग से संपादित किया जाए, ताकि किसानों की फसल संबंधी जानकारी का सही एवं प्रमाणिक डिजिटल अभिलेख तैयार हो सके।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सर्वेक्षण के दौरान प्रत्येक खेत एवं फसल की जानकारी का सत्यापन सावधानीपूर्वक करें तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि या लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि डिजिटल क्रॉप सर्वे किसानों से जुड़ी विभिन्न शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का महत्वपूर्ण आधार है, इसलिए इसकी गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। कलेक्टर ने एग्रीस्टैक के अंतर्गत किसानों के पंजीयन एवं संबंधित कार्यों में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को इस पहल के लाभों की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक किसानों को इससे जोड़ा जाए। कलेक्टर ने अधिकारियों को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनजागरूकता के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों को योजना के लाभों की जानकारी देकर अधिक से अधिक पंजीयन सुनिश्चित किए जाएं, ताकि जिले में स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने डिजिटल क्रॉप सर्वे, एग्रीस्टैक तथा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए सभी राजस्व अधिकारियों एवं मैदानी अमले को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेमप्रकाश शर्मा, जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक तथा पटवारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    अंतागढ़ के 122 जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने थामा भाजपा का दामन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिलाई सदस्यता, कहा : संगठन को जमीनी स्तर पर नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी

      रायपुर। छत्तीसगढ़ के अन्तागढ़ विधानसभा क्षेत्र के 122 जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति और विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण…

    Read more

    प्रभारी मंत्री गजेन्द्र यादव ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारी के संंबंध में ली बैठक

    राजनांदगांव 10 सितम्बर 2026। स्कूल शिक्षा एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने आज न्यू सर्किट हाऊस राजनांदगांव में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाली…

    Read more

    NATIONAL

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल