Ro no D15139/23

कलेक्टर  रोहित व्यास की पहल पर 5 दिवसीय रोबोटिक्स प्रशिक्षण का शुभारंभ, जिले के 40 विद्यार्थी ले रहे हैं प्रशिक्षण

 
कम उम्र में रोबोटिक्स का प्रशिक्षण विद्यार्थियों के अध्ययन को देगा नई दिशा रू डिप्टी कलेक्टर समीर बड़ा

जशपुरनगर 27 जुलाई 2026/ कलेक्टर रोहित व्यास की पहल पर संकल्प शिक्षण संस्थान, जशपुर में आज से 5 दिवसीय आवासीय रोबोटिक्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।  कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक, रोबोटिक्स, नवाचार एवं वैज्ञानिक सोच से जोड़ते हुए भविष्य की उभरती प्रौद्योगिकियों से परिचित कराना है। ज्वाइंट कलेक्टर प्रशांत कुशवाहा और जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र सिन्हा के निर्देश पर आयोजित इस प्रशिक्षण में जिले के सभी विकासखंडों से चयनित 40 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं, जिनमें 20 छात्र एवं 20 छात्राएँ शामिल हैं। जिन्हें 5 दिनों तक आवासीय रूप से रोबोटिक्स का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उद्घाटन कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर समीर बड़ा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी विद्यार्थियों को इतनी कम उम्र में रोबोटिक्स का ऐसा प्रशिक्षण मिलना भविष्य के लिए लाभकारी होगा। अच्छे माइंडसेट के साथ आप यह प्रशिक्षण प्राप्त करें। प्रशिक्षण के दौरान अपनी जिज्ञासा और शंकाओं के समाधान के लिए प्रश्न अवश्य पूछे। और अभ्यास के साथ स्वयं में निरंतर सुधार करने का प्रयास करें। उन्होंने ग्राफिक्स कार्ड और उसकी उपयोगिता, एनवीडिया जैसी अग्रणी तकनीकी कंपनी तथा डिजिटल गेम्स के पीछे कार्य करने वाली तकनीक के बारे में भी विद्यार्थियों को संक्षिप्त जानकारी दी। उन्होंने प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद विद्यार्थियों से विस्तृत फीडबैक देने को भी कहा। जिला प्रशासन की ओर से उन्होंने भविष्य में विद्यार्थियों के लिए इस प्रकार की एडवांस ट्रेनिंग आयोजित किए जाने की भी बात कही।
प्रशिक्षण में उपस्थित यशस्वी जशपुर के नोडल अधिकारी विनोद कुमार गुप्ता ने विद्यार्थियों को एकाग्रता के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जिले में इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को आधुनिक प्रौद्योगिकी एवं नवाचार से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ऐसे प्रशिक्षण विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीकी चुनौतियों के लिए भी तैयार करेगें।  प्रशिक्षण में रेसरोबोटिक्स फाउंडेशन की ओर से प्रशिक्षक सुभाष देवांगन, दुर्गेश कुमार एवं श्री राजपूत विद्यार्थियों को पाँच दिनों तक रोबोटिक्स की सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक जानकारी प्रदान करेंगे। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को बेसिक सर्किट, टिंकरकैड, रोबोटिक्स गेम, विभिन्न प्रकार के बॉट, आरसी कार एवं ह्यूमनॉइड रोबोट, रोप कार, सेंसर असेंबली, सर्किट डायग्राम, प्रोग्रामिंग एवं कोडिंग, सिमुलेशन गेम, ड्रोन तकनीक, ड्राइंग पजल गेम, क्विज तथा स्थानीय समस्याओं के तकनीकी समाधान विकसित करने जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजन हेतु यशस्वी जशपुर के श्री अवनीश पांडेय एवं श्री राजेन्द्र प्रेमी भी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नगर पालिक निगम आयुक्त ने क्षेत्र के सड़को की मरम्मत और निर्माण को लेकर ली महत्वपूर्ण बैठक

    बारिश रुकते ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य होंगे शुरू, अक्टूबर मध्य से डामरीकरण का लक्ष्य अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2026/  आज  नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के कार्यालय भवन में आयुक्त,…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने नवीन मेडिकल कॉलेज गंगापुर,लुण्ड्रा ब्लॉक के कस्तूरबा एवं एकलव्य आवासीय विद्यालयों का किया निरीक्षण

    नवीन मेडिकल कॉलेज के संपूर्ण निर्माण कार्य के प्रोजेक्ट को दिसंबर 2027 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए विद्यार्थियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन एवं आवासीय सुविधाओं को बेहतर बनाने दिए…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात