Ro no D15139/23

विश्व हेपेटाईटिस दिवस पर जिला चिकित्सालय बसंतपुर में जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन

राजनांदगांव 28 जुलाई 2026। विश्व हेपेटाईटिस दिवस पर जिला चिकित्सालय बसंतपुर में जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में एमडी मेडिसिन डॉ. खुमान सिंह मंडावी ने हेपेटाईटिस के ईलाज के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। जिला नोडल अधिकारी डॉ. बीएल तुलावी ने हेपेटाईटिस के लक्षण एवं बचाव के संबंध में बताया। बुखार, त्वचा पर चखते आना,भूख कम लगना, थकान, अवसाद, गठिया, जोड़ो में दर्द होना हेपेटाईटिस बी के लक्षण है। वही थकान, अनिद्रा, पैरो में सूजन, त्वचा में खुजली, गहरे रंग का पेशाब होना हेपेटाईटिस सी के लक्षण है। हेपेटाईटिस बी एवं सी से बचाव के संबंध में जानकारी दी गई। असुरक्षित व संक्रमिक रक्त के संपर्क में आने से बचे, व्यक्तिगत उपयोग के वस्तुओं का साझा न करें, घाव को सावधानी से ढके, संक्रमिक इंजेक्शन का उपयोग न करें, संक्रमित गर्भवती महिला से शिशु का बचाव हेतु प्रसव के 24 घंटे के भीतर टीकाकारण करवाये, असुरक्षित यौन संबंध से बचे।

इसके साथ ही शासकीय मेडिकल कालेज, जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में हेपेटाईटिस से जागरूकता के लिए हेपेटाईटिस जांच, वैक्सीनेशन एवं काउंसलिंग की गई। संगोष्ठी में सिविल सर्जन डॉ. महेन्द्र प्रसाद, एमडी मेडिसीन डॉ. खुमान सिंह मंडावी, जिला सर्विलेंस अधिकारी डॉ. बीएल तुलावी, पैथोलाजिस्ट डॉ. अनुजा भार्गव, श्री अविन चौधरी, जिला माईक्रोबॉयोलॉजिस्ट श्रीमती वंदना कोसरिया, श्री अखिलेश नारायण सिंह, श्री हेमन्त कुमार साहू, श्री मनीष निमजे एवं समस्त जिला चिकित्सालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    युवा मित्र मंडल -जिला कबीरधाम, छत्तीसगढ़ से संकल्प यात्रा भारत क़ो संवैधानिक हिन्दू राष्ट्र बनाने हेतु निकाली गई

    …. कवर्धा से *द्वारिका तीर्थ दर्शन* एवं *हिन्दू राष्ट्र अभियान प्रशिक्षण शिविर* का आयोजन भगवान् द्वारिकाधीश के आशीर्वाद से श्री कृष्ण नगरी द्वारिका मे संपन्न हुआ।   कबीरधाम जिले के…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान में सहभागी बनें, सेवा और जनभागीदारी से विकसित जशपुर के संकल्प को साकार करें – नगर पालिका अध्यक्ष अरविन्द भगत

    17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होंगे सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम 17 सितंबर को शाम 7 बजे अपने अपने घरों में एक दिया जरूर जलाएं जशपुरनगर…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात