जशपुरनगर 28 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश में शहरों से लेकर गांवों तक बेहतर आधारभूत सुविधाएं विकसित करने के साथ-साथ सुदृढ़ विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत अधोसंरचना के विस्तार, नए विद्युत उपकेंद्रों के निर्माण, विद्युत लाइनों के सुदृढ़ीकरण, ट्रांसफार्मरों की पर्याप्त उपलब्धता तथा नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को प्राथमिकता दी जा रही है। जिले में आवश्यकता के अनुरूप नए विद्युत उपकेंद्र स्थापित किए गए हैं। इसके साथ ही कुनकुरी विकासखंड के हर्राडांड़ में 400 केवी सब-स्टेशन सहित अन्य विद्युत उपकेंद्रों का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। इन प्रयासों से जिले में विद्युत आपूर्ति और अधिक सुदृढ़ एवं विश्वसनीय बन रही है।
इसी क्रम में कुनकुरी विकासखंड के ग्राम पंचायत जामचुंवा के छापरटोली में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा स्वीकृत सोलर हाई मास्ट लाइट के स्थापना कार्य का विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सोलर हाई मास्ट लाइट स्थापित होने से छापर टोली सहित आसपास के क्षेत्र में रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था बेहतर होगी। इससे ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, साथ ही सुरक्षा व्यवस्था भी और अधिक सुदृढ़ होगी। उन्होंने कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा आधारित यह पहल ग्रामीण विकास और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में क्षेत्र में तेजी से हो रहे विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ गांवों तक प्रभावी रूप से पहुंच रहा है। भूमि पूजन कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनिता सिंह, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री बालेश्वर यादव, श्री उमेश यादव, श्री विकास नाग, श्री सतकुमार यादव, श्री महेश प्रधान, श्री उमेश सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
प्रदेश में “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” का मंगल आरंभ 25 सितंबर से: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
2030 के अंत तक प्रदेश के 75 प्रतिशत गांवों तक बसें पहुंचाना हमारा लक्ष्य देश की फाईनेस्ट पब्लिक ट्रांसपोर्ट मॉडल बनेगी मप्र की सुगम बस सेवा आधुनिक, सुरक्षित, भरोसेमंद, ग्रीन…
Read more








