Ro no D15139/23

प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 4 परिवारों को कुल 16 लाख रुपए की मिलेगी आर्थिक सहायता आरबीसी खंड-6 क्रमांक-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से जनहानि पर प्रभावित परिवारों को दी जाती है आर्थिक सहायता

जशपुरनगर 28 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी राजस्व पुस्तक परिपत्र खंड-6 क्रमांक-4 के प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदाओं एवं नैसर्गिक विपत्तियों से होने वाली जनहानि के मामलों में प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदाओं में हुई मृत्यु के 4 प्रकरणों में प्रभावित परिजनों के लिए कुल 16 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। यह सहायता राशि शासन के नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को प्रदान की जाएगी।
अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील कुनकुरी के ग्राम तुरी बस्ती निवासी स्वर्गीय संदीप राम पिता खोरहा राम की 23 अक्टूबर 2025 को डेम के पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी। इस प्रकरण में मृतक के निकटतम वैध वारिस उनकी पुत्री स्नेहा को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार तहसील पत्थलगांव के ग्राम कुनकुरी निवासी स्वर्गीय शिवचंद यादव, पिता श्री लच्छन यादव की 16 जून 2025 को आकाशीय बिजली की वजह से मृत्यु हो गई थी। मृतक के निकटतम वैध वारिस उनकी पत्नी श्रीमती लालमुनी यादव को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
इसी प्रकार से तहसील पत्थलगांव के ग्राम बालाझर निवासी स्वर्गीय बिमला बाई, पति श्री बिहारी लाल  की 18 अगस्त 2025 को तालाब के पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी। इस प्रकरण में मृतिका के निकटतम वैध वारिस उनके पति श्री बिहारी लाल को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। तहसील फरसाबहार के ग्राम कोरंगामाल निवासी स्वर्गीय कपिल डनसेना, पिता श्री रांजो की 8 जून 2025 को सांप के काटने से मृत्यु हो गई थी। मृतक के निकटतम वैध वारिस उनकी माता श्रीमती कौशल्या, पति रांजो को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

  • Related Posts

    नगर पालिक निगम आयुक्त ने क्षेत्र के सड़को की मरम्मत और निर्माण को लेकर ली महत्वपूर्ण बैठक

    बारिश रुकते ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य होंगे शुरू, अक्टूबर मध्य से डामरीकरण का लक्ष्य अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2026/  आज  नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के कार्यालय भवन में आयुक्त,…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने नवीन मेडिकल कॉलेज गंगापुर,लुण्ड्रा ब्लॉक के कस्तूरबा एवं एकलव्य आवासीय विद्यालयों का किया निरीक्षण

    नवीन मेडिकल कॉलेज के संपूर्ण निर्माण कार्य के प्रोजेक्ट को दिसंबर 2027 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए विद्यार्थियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन एवं आवासीय सुविधाओं को बेहतर बनाने दिए…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात