Ro no D15139/23

विकसित भारत के संकल्प में युवाओं की होगी सबसे बड़ी भूमिका : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

एनटीपीसी लारा में छात्राओं को साइकिल व प्रतियोगी परीक्षा की पुस्तकें वितरित, वरिष्ठ नागरिकों का किया सम्मान*

रायपुर, 30 जुलाई 2026/ वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओपी चौधरी आज रायगढ़ के एनटीपीसी लारा में आयोजित “कनेक्टिंग सोसायटी : एक कदम विकसित भारत की ओर” कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने शासकीय माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं को साइकिल एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु पुस्तकें वितरित कीं तथा वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया।

 

*2047 तक विकसित भारत के निर्माण का स्पष्ट रोडमैप*

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य के साथ सुनियोजित तरीके से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे बड़े लक्ष्य निर्धारित करें, योजनाबद्ध तैयारी करें और विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

 

*एनटीपीसी ने आसपास के गांवों के विकास को दी नई गति*

 

वित्त मंत्री ने कहा कि एनटीपीसी केवल बिजली उत्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि आसपास के गांवों के सामाजिक और आधारभूत विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने बताया कि एनटीपीसी के सीएसआर मद से प्रभावित नौ ग्राम पंचायतों में लगभग एक-एक करोड़ रुपये के विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इन कार्यों का चयन ग्रामीणों की आवश्यकताओं के अनुरूप किया गया है। इसके लिए उन्होंने एनटीपीसी के कार्यकारी निदेशक (ईडी) एवं पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।

 

*राष्ट्रीय संस्थानों तक पहुंचे गांव के बच्चे, फीस उठाए एनटीपीसी*

 

श्री चौधरी ने एनटीपीसी प्रबंधन से आग्रह किया कि प्रभावित गांवों के विद्यार्थियों के लिए नियमित करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, ताकि उन्हें आईआईटी, एनआईटी, आईआईएम, एनएलयू, नीलेट सहित राष्ट्रीय संस्थानों एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी मिल सके। उन्होंने सुझाव दिया कि यदि इस क्षेत्र का कोई विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित संस्थानों में चयनित होता है तो उसकी पूरी पढ़ाई का खर्च सीएसआर के माध्यम से एनटीपीसी वहन करे। इस प्रस्ताव पर एनटीपीसी प्रबंधन ने सकारात्मक सहमति भी व्यक्त की।

 

*योजनाबद्ध तैयारी से ही मिलती है सफलता*

 

अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि वे स्वयं साधारण ग्रामीण परिवेश और शासकीय विद्यालय से पढ़कर आईएएस बने। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि केवल डिग्री प्राप्त करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि सही करियर का चयन कर उसके अनुरूप तैयारी करना आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से अपने लक्ष्य स्पष्ट करने और निरंतर मेहनत करने का आह्वान किया।

 

*शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा रायगढ़*

 

श्री चौधरी ने कहा कि रायगढ़ में नालंदा परिसर का निर्माण युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी का अवसर देगा। साथ ही पुसौर और सरिया में 100-100 बिस्तरों वाले अस्पताल तथा नर्सिंग कॉलेज स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने मेडिकल, नर्सिंग और फिजियोथेरेपी शिक्षा के क्षेत्र में भी अभूतपूर्व विस्तार किया है, जिससे युवाओं के लिए नए अवसर उपलब्ध हुए हैं।

 

 

वित्त मंत्री ने एनटीपीसी प्रबंधन से विद्यालय की क्षमता 400 से बढ़ाकर 800 विद्यार्थियों तक करने का आग्रह किया, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। उन्होंने कहा कि किसी क्षेत्र का वास्तविक विकास तभी होगा, जब वहां के बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त कर देश-विदेश में अपनी पहचान बनाएंगे और समाज के विकास में योगदान देंगे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को

    मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आमजनों से करेंगे मुलाकात   रायपुर 23 नवंबर 2026// मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन कार्यक्रम गुरुवार, 26 नवंबर को आयोजित किया…

    Read more

    नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि

    अविभाजित मध्यप्रदेश विद्युत मंडल के समय से ही लागू है अतिरिक्त सुरक्षा निधि का नियम, नया नहीं   – अतिरिक्त सुरक्षा निधि बिजली बिल नहीं, इसके एवज में उपभोक्ताओं को…

    Read more

    NATIONAL

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी