Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना से किसान बलदेव राजवाड़े को मिला लाभ 0 सरसों की खेती से बढ़ी आय की उम्मीद, खाद्य तेल में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना से किसान बलदेव राजवाड़े को मिला लाभ

0 सरसों की खेती से बढ़ी आय की उम्मीद, खाद्य तेल में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम*

रायपुर, 2 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ निरंतर प्रदान किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के अंतर्गत संचालित नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल (तिलहन) योजना किसानों के लिए लाभकारी सिद्ध हो रही है।

जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड के ग्राम सुलेसा निवासी कृषक बलदेव राजवाड़े ने इस योजना का लाभ लेकर सरसों की उन्नत खेती अपनाई है। कृषि विभाग द्वारा उन्हें अनुदान पर सरसों का उन्नत बीज उपलब्ध कराया गया। साथ ही सूक्ष्म पोषक तत्व, आवश्यक उर्वरक एवं पौध संरक्षण दवाइयां भी प्रदान की गईं, जिससे खेती की लागत कम हुई और बेहतर उत्पादन की संभावना बढ़ी। कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा समय-समय पर खेत का निरीक्षण कर तकनीकी मार्गदर्शन भी दिया गया, जिसके परिणामस्वरूप वर्तमान में उनकी सरसों की फसल उत्कृष्ट स्थिति में है।

कृषक श्री बलदेव राजवाड़े ने बताया कि उनके पास कुल 2.512 हेक्टेयर कृषि भूमि है। खरीफ मौसम में वे पूरे रकबे में धान की खेती करते हैं, लेकिन पर्याप्त सिंचाई सुविधा नहीं होने के कारण रबी सीजन में अधिकांश भूमि खाली रह जाती थी। ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में उन्होंने कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और रबी सीजन में सरसों की खेती शुरू की।

उन्होंने बताया कि सरसों की अच्छी फसल मिलने से अब खाद्य तेल के लिए बाजार पर निर्भरता कम होगी। साथ ही तिलहन फसल का बेहतर बाजार मूल्य मिलने से उनकी आय में भी वृद्धि होगी। उन्होंने अन्य किसानों से भी तिलहन फसलों की खेती अपनाने की अपील करते हुए कहा कि इससे खाद्य तेल उत्पादन में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी और किसानों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

  • Related Posts

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शुभारंभ

    देशभर के एक करोड़ से अधिक युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल कार्यक्रम में हुए शामिल विकसित भारत के सपने को साकार…

    Read more

    किसानों के हित में बड़ी राहत: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ 2026 के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ी

    अब 14 अगस्त 2026 तक करा सकेंगे फसल बीमा, अधिक से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ   धमतरी, 2 अगस्त 2026। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के तहत खरीफ 2026…

    Read more

    NATIONAL

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन