Ro no D15139/23

पंचायतों में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम

 

एटीआर मॉड्यूल का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न, ऑनलाइन प्रतिवेदन प्रणाली होगी अधिक प्रभावी

राज्य संपरीक्षा कार्यालय की पहल से पंचायत अधिकारियों-कर्मचारियों को मिला तकनीकी एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण

समयबद्ध ऑनलाइन रिपोर्टिंग, योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर दिया गया विशेष जोर

रायपुर, 05 अगस्त 2026/ पंचायतों में ऑनलाइन प्रतिवेदन प्रणाली को अधिक पारदर्शी, प्रभावी एवं समयबद्ध बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ राज्य संपरीक्षा कार्यालय द्वारा एटीआर (एक्शन टेकन रिपोर्ट) मॉड्यूल का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्य संपरीक्षा कार्यालय, रायपुर के सात सदस्यीय दल ने प्रतिभागियों को एटीआर मॉड्यूल के संचालन, ऑनलाइन प्रतिवेदन तैयार करने की प्रक्रिया तथा उससे जुड़े तकनीकी एवं व्यावहारिक पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षण का उद्देश्य पंचायत स्तर पर प्रतिवेदन प्रणाली को डिजिटल, पारदर्शी एवं जवाबदेही बनाना है।

जिला पंचायत महासमुंद के सभाकक्ष में आयोजित इस प्रशिक्षण में जनपद पंचायत महासमुंद, बागबाहरा, पिथौरा, बसना एवं सरायपाली के पंचायत अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में राज्य संपरीक्षा कार्यालय के सहायक संचालक श्री कदम सिंह सिदार सहित अधिकारियों श्री यू.के. कोसरिया, श्री सौरभ तिग्गा, श्री सुमित साहू तथा ज्येष्ठ संपरीक्षक श्री फैजान अहमद ने जिला पंचायत कार्यालय के श्री अशोक चंद्राकर एवं श्री योगेश साहू के सहयोग से प्रतिभागियों को मॉड्यूल के प्रभावी संचालन का प्रशिक्षण दिया।

इस दौरान अधिकारियों ने ऑनलाइन प्रतिवेदन दर्ज करने की प्रक्रिया, आवश्यक अभिलेखों के संधारण, डेटा की शुद्धता बनाए रखने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर जानकारी अपलोड करने के संबंध में विस्तार से मार्गदर्शन दिया। प्रतिभागियों को मॉड्यूल का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया तथा उनकी तकनीकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि एटीआर मॉड्यूल के नियमित उपयोग से पंचायत स्तर पर कार्यों की प्रगति का समयबद्ध ऑनलाइन प्रतिवेदन उपलब्ध होगा। इससे योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रभावी मॉनिटरिंग, समीक्षा एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी तथा शासन की डिजिटल एवं पारदर्शी कार्यप्रणाली को और अधिक मजबूती मिलेगी। प्रशिक्षण के समापन पर सभी प्रतिभागियों से एटीआर मॉड्यूल का नियमित उपयोग करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का आग्रह किया गया।

  • Related Posts

    सेवा से संकल्प अभियान’ के अंतर्गत कोरबा जिले के 2034

    स्कूलों में चित्रकला व भाषण प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन’ हजारों विद्यार्थियों और पालकों ने दिखाई उत्साहपूर्ण सहभागिता’ कोरबा, 19 सितम्बर 2026/राज्य शासन एवं स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार कोरबा जिले…

    Read more

    नशामुक्त भारत अभियान के तहत मुढाली में निकली नशामुक्ति रैली

    ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया गया जागरूक, मादक पदार्थों का सेवन नहीं करने दिलाई गई शपथ कोरबा, 18 सितंबर 2026/नशामुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत जिले में नशे…

    Read more

    NATIONAL

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    PM Modi ने लॉन्च किया NGT Mobile App, अब मोबाइल पर मिलेगी पर्यावरण से जुड़े केस की हर जरूरी जानकारी

    PM Modi ने लॉन्च किया NGT Mobile App, अब मोबाइल पर मिलेगी पर्यावरण से जुड़े केस की हर जरूरी जानकारी

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल