Ro no D15139/23

एआई और स्टार्टअप के क्षेत्र में आगे बढ़ने वाले युवाओं को जिला प्रशासन देगा हरसंभव सहयोग : कलेक्टर अबिनाश मिश्रा

उत्कृष्ट प्रतिभाओं को विदेश में एक्सपोजर विजिट का मिलेगा अवसर, नवाचार, कौशल विकास और रोजगार से जोड़ने की दिशा में जिला प्रशासन की नई पहल

 

धमतरी, 5 अगस्त 2026/ जिले के युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), स्टार्टअप, नवाचार और तकनीक आधारित उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में एआई सीखने वाले युवाओं, स्टार्टअप से जुड़े नवप्रवर्तकों, प्रशिक्षण संस्थाओं एवं युवा संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष संवाद एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में युवाओं से उनके नवाचार, सीखने के अनुभव और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करते हुए उन्हें प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया गया।

 

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि आज का दौर ज्ञान, नवाचार और तकनीक का है। ऐसे समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और स्टार्टअप न केवल रोजगार के नए अवसर सृजित कर रहे हैं, बल्कि युवाओं को रोजगार प्रदाता बनने का भी अवसर प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन युवाओं की प्रतिभा को सही दिशा देने, उन्हें गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने तथा नवाचार आधारित पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

उन्होंने बताया कि पूर्व में यूथ फेस्ट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को हिमाचल प्रदेश के अध्ययन भ्रमण पर भेजा गया था। इसी क्रम में भविष्य में एआई और स्टार्टअप के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले युवाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण, एक्सपोजर विजिट और नवाचार कार्यक्रमों में भागीदारी का अवसर उपलब्ध कराने की योजना बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को विदेश के प्रमुख नवाचार केंद्रों के अध्ययन भ्रमण से जोड़ने का भी प्रयास किया जाएगा, ताकि वे वैश्विक अनुभव प्राप्त कर जिले के विकास में अपनी भूमिका निभा सकें।

 

कलेक्टर श्री मिश्रा ने युवाओं से निरंतर सीखने की प्रवृत्ति विकसित करने का आह्वान करते हुए कहा कि पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म, ऑनलाइन पाठ्यक्रम और इंटरनेट आधारित संसाधनों का अधिकतम उपयोग करें। उन्होंने कहा कि नई तकनीकों को अपनाने की क्षमता ही भविष्य की सफलता का आधार बनेगी। साथ ही उन्होंने युवाओं से समाजोपयोगी समाधान विकसित करने, स्थानीय समस्याओं के तकनीकी समाधान खोजने तथा नवाचार को जनहित से जोड़ने का आग्रह किया।

 

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जयंत नाहटा ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्टार्टअप और डिजिटल उद्यमिता आने वाले समय की सबसे बड़ी संभावनाओं में से हैं। उन्होंने युवाओं को नवाचार आधारित सोच विकसित करने तथा उपलब्ध प्रशिक्षण कार्यक्रमों का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

 

कार्यक्रम में लर्निंग जॉय एवं कार्बन क्रेडिट संस्था के प्रतिनिधियों ने एआई, डिजिटल कौशल और उभरती तकनीकों से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में इनसे जुड़ने की अपील की। इस अवसर पर जतन यूथ क्लब, भोथली के सदस्यों ने कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा एवं सीईओ जिला पंचायत श्री जयंत नाहटा को सीड बॉल भेंट कर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे अपने नवाचारों और जनभागीदारी आधारित प्रयासों की जानकारी दी।

 

बैठक में जिला युवा एवं खेल अधिकारी श्रीमती श्रुति डोंगरे, सहायक संचालक कौशल विकास श्री शैलेंद्र गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, एआई उपयोगकर्ता, प्रशिक्षु, स्टार्टअप से जुड़े युवा एवं विभिन्न युवा संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में युवाओं को नवाचार, कौशल विकास, उद्यमिता और तकनीक आधारित आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ने का संदेश दिया गया।

  • Related Posts

    विकसित ग्राम पंचायत योजना तैयार करने राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण आयोजित

      आयुक्त  तारन प्रकाश सिन्हा की अध्यक्षता में सभी जिलों के सहायक परियोजना अधिकारियों एवं प्रोग्रामरों को दिया गया प्रशिक्षण 2 अक्टूबर से ग्राम सभाओं में शुरू होगी योजना निर्माण…

    Read more

    अब बारिश नहीं, खुशियां दस्तक देती हैं सरिता बैगा के घर

      प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं से जनजातीय परिवार को मिला सुरक्षित आवास मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में योजनाओं का जमीनी असर रायपुर, 25 सितंबर 2026/ कभी…

    Read more

    NATIONAL

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह* प्रकृति, जनजातीय संस्कृति, हस्तशिल्प, होमस्टे और इको-टूरिज्म से स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिल रहा विस्तार *बस्तर में पर्यटन संभावनाओं का नया अध्याय

    बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह*  प्रकृति, जनजातीय संस्कृति, हस्तशिल्प, होमस्टे और इको-टूरिज्म से स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिल रहा विस्तार  *बस्तर में पर्यटन संभावनाओं का नया अध्याय

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी