Ro no D15139/23

विश्व स्तनपान सप्ताह: सुकमा में मातृ-शिशु स्वास्थ्य के लिए विशेष जागरूकता अभियान

मां का दूध शिशु के लिए सबसे उत्तम आहार, स्तनपान को बढ़ावा देने प्रशासन की पहल

रायपुर, 9 अगस्त 2026/ विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को मजबूत बनाने के लिए सुकमा जिले में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। कलेक्टर श्री अमित कुमार के निर्देशन और जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास के मार्गदर्शन में 1 से 7 अगस्त 2026 तक जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों और सेक्टरों में व्यापक जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं।

*आंगनबाड़ी केंद्रों में जागरूकता कार्यक्रम*

अभियान के दौरान सेक्टर पर्यवेक्षकों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने माताओं, गर्भवती महिलाओं, किशोरियों और परिवारों को स्तनपान के महत्व की जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि मां का दूध शिशु के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण आहार है।

*पहले घंटे में स्तनपान पर विशेष जोर*

प्रशासन द्वारा माताओं को शिशु के जन्म के पहले एक घंटे के भीतर मां का पहला गाढ़ा दूध (कोलोस्ट्रम) पिलाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही छह माह तक केवल स्तनपान कराने और उसके बाद उचित ऊपरी आहार के साथ दो वर्ष या उससे अधिक समय तक स्तनपान जारी रखने की सलाह दी गई।

*इस वर्ष की निर्धारित थीम पर केंद्रित अभियान*

इस वर्ष विश्व स्तनपान सप्ताह की थीम “स्तनपान से सतत जीवन की श्रेष्ठ शुरुआत—जो कारगर है, उसे और मजबूत करें” रखी गई है। इसी के अनुरूप प्रशासन ने स्वास्थ्य सेवाओं, आंगनबाड़ी केंद्रों, परिवारों और समुदाय के बीच बेहतर सहयोग बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया है, ताकि माताओं को स्तनपान के लिए आवश्यक सहयोग और अनुकूल वातावरण मिल सके।

*कुपोषण रोकने और स्वस्थ बचपन की दिशा में प्रयास*

अभियान के तहत माताओं को बीमारी के दौरान भी स्तनपान जारी रखने, बीमारी के बाद अतिरिक्त पोषण देने, छह माह के बाद पौष्टिक और सुपाच्य आहार शुरू करने तथा स्वच्छता बनाए रखने की जानकारी दी गई। गांवों में सामुदायिक बैठकें, जनसंवाद और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को सही स्तनपान व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

*स्वस्थ एवं सुपोषित बचपन की मजबूत नींव तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम*

जिला प्रशासन ने कहा कि यह अभियान कुपोषण की रोकथाम, शिशु मृत्यु दर में कमी और स्वस्थ एवं सुपोषित बचपन की मजबूत नींव तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और स्तनपान को बढ़ावा देने में अपना सहयोग दें।

  • Related Posts

    आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में गूंजा स्वस्थ परिवार और सुपोषित बचपन का संदेश

    स्वस्थ बच्चों का सम्मान, पौष्टिक थाली का प्रदर्शन और व्यंजन प्रतियोगिता के माध्यम से महिलाओं को किया जागरूक   धमतरी, 27 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत धमतरी नगर…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान:जब युवाओं ने थामा सेहत का हाथ, नशे को कहा ‘ना’

    स्वस्थ युवा–सशक्त समाज की दिशा में धमतरी में स्वास्थ्य जागरूकता की पहल   धमतरी, 27 सितंबर 2026।// सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत एक स्वस्थ युवा केवल अपने भविष्य को नहीं संवारता,…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान