Ro no D15139/23

हर घर जल के लक्ष्य को समय पर पूरा नहीं करने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, नोटिस जारी करने के निर्देश

 

 
जल जीवन मिशन की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित
पूर्ण एवं हस्तांतरित योजनाओं का भुगतान 31 अगस्त तक सुनिश्चित करने के निर्देश

कोरबा 10 अगस्त 2026/जल जीवन मिशन की मासिक समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने हर घर जल योजना के निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा में पूरा नहीं करने पर नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पूर्ण एवं हस्तांतरित योजनाओं के भुगतान में हो रही देरी को गंभीरता से लेते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता एवं एसडीओ को निर्देशित किया कि 31 अगस्त तक प्रत्येक घर में नल कनेक्शन का सत्यापन कर भुगतान हेतु फाइल प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। सत्यापन एवं भुगतान की प्रक्रिया लंबित पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, क्रेडा एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में जल जीवन मिशन के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर ने पूर्ण एवं हस्तांतरित योजनाओं का जॉइंट वेरिफिकेशन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने भारत सरकार द्वारा निर्धारित समय-सीमा में परियोजनाओं का सत्यापन नहीं होने तथा कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर की।
कलेक्टर श्री दुदावत ने लक्षित योजनाओं के संबंध में विकासखंडवार एक-एक गांव में किए गए कार्यों का विस्तृत विवरण स्लाइड के माध्यम से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रस्तुतीकरण में पानी की टंकी की स्थिति, नल कनेक्शनों की संख्या, जल स्रोत की स्थिति, विद्युत कनेक्शन एवं ट्रांसफार्मर की स्थिति का स्पष्ट उल्लेख किया जाए तथा संबंधित कार्यों के फोटोग्राफ भी संलग्न किए जाएं। उन्होंने यह जानकारी 17 अगस्त तक तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि आगामी बैठक में गांववार कार्यों की समीक्षा की जा सके।
कलेक्टर ने एतमानगर में मल्टी विलेज स्कीम के बंद कार्यों को शीघ्र प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। उन्होंने आने वाले दिनों में उक्त परियोजना के कार्यों का निरीक्षण करने की बात कही। उन्होंने जिले के एक विकासखंड को हर घर जल घोषित करने की दिशा में आवश्यक कार्य पूर्ण करने तथा जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक नियमित रूप से आयोजित करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में कलेक्टर ने क्रेडा विभाग के अंतर्गत पेयजल आपूर्ति तथा जल संसाधन विभाग के कार्यों की भी समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री रमन उरांव, क्रेडा के श्री नीलेश श्रीवास्तव, जल संसाधन विभाग के श्री एस.एल. द्विवेदी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेश के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों में 26 सितंबर को रहेगा अवकाश*   रायपुर 25 सितंबर 2026/ प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की…

    Read more

    भारी बारिश को लेकर मंत्री केदार कश्यप ने बस्तर संभाग के सभी कलेक्टरों से ली स्थिति की जानकारी

    *प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य तेज करने और संवेदनशील इलाकों की लगातार निगरानी के दिए निर्देश*   रायपुर, 25 सितम्बर 2026/ बस्तर संभाग में लगातार हो रही भारी…

    Read more

    NATIONAL

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह* प्रकृति, जनजातीय संस्कृति, हस्तशिल्प, होमस्टे और इको-टूरिज्म से स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिल रहा विस्तार *बस्तर में पर्यटन संभावनाओं का नया अध्याय

    बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह*  प्रकृति, जनजातीय संस्कृति, हस्तशिल्प, होमस्टे और इको-टूरिज्म से स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिल रहा विस्तार  *बस्तर में पर्यटन संभावनाओं का नया अध्याय

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी