Ro no D15139/23

निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर में 510 मरीजों एवं हितग्राहियों को मिला स्वास्थ्य लाभ

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श एवं निःशुल्क औषधियों का वितरण

धमतरी, 10 अगस्त 2026/ आयुष विभाग, जिला धमतरी द्वारा जिला आयुष अधिकारी के मार्गदर्शन में आज सिद्धि विनायक सांस्कृतिक कला मंच, भानपुरी, धमतरी में विकासखण्ड स्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को आयुष पद्धतियों से संबंधित स्वास्थ्य सेवाएं सहज रूप से उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा।

शिविर में विभिन्न रोगों से संबंधित विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा ग्रामीणजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यकतानुसार चिकित्सा परामर्श प्रदान किया गया। साथ ही मरीजों को निःशुल्क औषधियों का वितरण किया गया। स्त्री रोग, बाल रोग, गुद रोग, आयुर्वेद एवं होम्योपैथी तथा गैर-संचारी रोग (NCD) क्लिनिक से संबंधित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

शिविर में बच्चों के लिए स्वर्णप्राशन संस्कार की सुविधा प्रदान की गई, जिसका 72 बच्चों ने लाभ लिया। इसी तरह 98 हितग्राहियों को रोगानुसार योग एवं स्वस्थ जीवनशैली के संबंध में परामर्श दिया गया। होम्योपैथी चिकित्सा सेवाओं से 70 हितग्राही लाभान्वित हुए। ग्रामीणजनों को निःशुल्क आयुष काढ़े का वितरण भी किया गया।

चिकित्सकों एवं आयुष विशेषज्ञों द्वारा लोगों को आयुर्वेदिक दिनचर्या, संतुलित आहार-विहार, नियमित योग एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। शिविर में उपलब्ध विभिन्न आयुष चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं से कुल 510 मरीज एवं हितग्राही लाभान्वित हुए।

आयुष विभाग द्वारा इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के साथ ही लोगों को रोगों की रोकथाम, स्वस्थ जीवनशैली और आयुष चिकित्सा पद्धतियों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

  • Related Posts

    भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेश के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों में 26 सितंबर को रहेगा अवकाश*   रायपुर 25 सितंबर 2026/ प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की…

    Read more

    भारी बारिश को लेकर मंत्री केदार कश्यप ने बस्तर संभाग के सभी कलेक्टरों से ली स्थिति की जानकारी

    *प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य तेज करने और संवेदनशील इलाकों की लगातार निगरानी के दिए निर्देश*   रायपुर, 25 सितम्बर 2026/ बस्तर संभाग में लगातार हो रही भारी…

    Read more

    NATIONAL

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह* प्रकृति, जनजातीय संस्कृति, हस्तशिल्प, होमस्टे और इको-टूरिज्म से स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिल रहा विस्तार *बस्तर में पर्यटन संभावनाओं का नया अध्याय

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी