Ro no D15139/23

आजादी से विकसित भारत तक रोजगार और आजीविका का संकल्प

 

15 अगस्त को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होगी विशेष ग्राम सभा, ‘जनसंवाद 2.0’ के तहत ग्रामीण तय करेंगे अपने गांव की विकास प्राथमिकताएं

धमतरी, 14 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने और गांवों की विकास यात्रा में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 15 अगस्त 2026 को विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जयंत नाहटा के मार्गदर्शन में आयोजित यह विशेष ग्राम सभा ‘जनसंवाद 2.0 – विकसित भारत ग्राम संकल्प’ के तहत होगी। इस वर्ष ग्राम सभा का केंद्रीय विषय “आजादी से विकसित भारत तक रोजगार और आजीविका का संकल्प” रखा गया है।
विशेष ग्राम सभा केवल योजनाओं की जानकारी देने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि ग्रामीणों को अपने गांव के विकास की प्राथमिकताएं तय करने और पंचायत की विकास प्रक्रिया में सीधे सहभागी बनने का अवसर देगी। ग्राम सभाओं में रोजगार के अवसर, अधिकारों, पारदर्शिता, जनभागीदारी तथा ग्राम स्तर पर विकास कार्यों की योजना निर्माण में समुदाय की भूमिका पर संवाद किया जाएगा।

‘मेरे गांव की प्राथमिकता’ से तय होगी विकास की दिशा

विशेष ग्राम सभा में ‘मेरे गांव की प्राथमिकता’ वोटिंग वॉल प्रमुख सहभागी गतिविधि होगी। ग्राम सभा स्थल पर लगाए गए फ्लेक्स अथवा चार्ट में जल संरक्षण, खेत तालाब, ग्रामीण सड़क, वृक्षारोपण, सामुदायिक परिसंपत्तियां और आजीविका आधारित कार्यों जैसे संभावित विकास कार्यों को प्रदर्शित किया जाएगा। ग्रामीण स्टिकर अथवा टिक मार्क के माध्यम से अपनी प्राथमिकता दर्ज करेंगे।

इस गतिविधि का संदेश होगा— “वीबी-जी राम जी में योजना ऊपर से नहीं, गांव की जरूरतों से बनेगी।” इसके माध्यम से गांव की वास्तविक जरूरतों को सामने लाने और विकास कार्यों में सामुदायिक स्वामित्व की भावना मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।

‘125 दिन रोजगार मेरा अधिकार’ की सामूहिक शपथ

ग्राम सभा के दौरान ग्रामीणों को रोजगार, पारदर्शिता और जनभागीदारी के प्रति जागरूक करने के लिए ‘125 दिन रोजगार मेरा अधिकार’ की सामूहिक शपथ दिलाई जाएगी। ग्रामीण रोजगार के अवसरों, अपने अधिकारों और योजना की प्रक्रियाओं के प्रति सजग रहने तथा गांव के विकास कार्यों में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लेंगे।

हर परिवार बताएगा—‘मैं अपने गांव में यह बदलाव चाहता/चाहती हूं’

‘विकसित भारत संदेश कार्ड’ गतिविधि के माध्यम से प्रत्येक परिवार को अपना संदेश लिखने का अवसर मिलेगा। ग्रामीण कार्ड पर अपने गांव में देखना चाहते बदलाव दर्ज करेंगे। पंचायत इन संदेश कार्डों का संकलन करेगी, जिससे ग्रामीणों की आकांक्षाओं और स्थानीय आवश्यकताओं का दस्तावेजीकरण किया जा सकेगा।

‘जनता पूछे—पंचायत जवाब दे’

विशेष ग्राम सभा में 10 से 15 मिनट का खुला संवाद सत्र भी होगा। ग्रामीण पंचायत प्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों से सीधे सवाल कर सकेंगे। रोजगार मांगने की प्रक्रिया, भुगतान, शिकायत निवारण, योजना निर्माण और ग्राम पंचायत स्तर पर विकास कार्यों से जुड़े विषयों पर खुलकर चर्चा होगी। इससे ग्रामीणों में योजनाओं के प्रति विश्वास बढ़ाने और पंचायत स्तर पर पारदर्शिता को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

तिरंगे के साथ विकसित भारत का संकल्प

स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को गांव की विकास यात्रा से जोड़ते हुए ग्राम सभा के समापन पर ग्रामीण तिरंगा लेकर सामूहिक रूप से संकल्प लेंगे—
“मेरा गांव, मेरा संकल्प, विकसित भारत का मजबूत आधार।”

इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जयंत नाहटा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्र के गौरव और लोकतांत्रिक मूल्यों को स्मरण करने का अवसर है। 15 अगस्त की विशेष ग्राम सभा को ‘जनसंवाद 2.0 – विकसित भारत ग्राम संकल्प’ के रूप में गांव की जनता से सीधे संवाद और उनकी प्राथमिकताओं को समझने के अवसर के रूप में लिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत का संकल्प तभी मजबूत होगा, जब गांव के विकास की योजना गांव के लोगों की जरूरतों और उनकी सक्रिय भागीदारी से तैयार होगी। ‘मेरे गांव की प्राथमिकता’ जैसी गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीण स्वयं तय करेंगे कि उनके गांव में जल संरक्षण, खेत तालाब, सड़क, वृक्षारोपण, सामुदायिक परिसंपत्तियों अथवा आजीविका के क्षेत्र में किन कार्यों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

श्री नाहटा ने कहा कि रोजगार और आजीविका ग्रामीण परिवारों की आर्थिक मजबूती की आधारशिला हैं। इसलिए ग्राम सभा में रोजगार से जुड़े प्रावधानों, प्रक्रिया, पारदर्शिता और शिकायत निवारण की जानकारी सरल भाषा में दी जाएगी। ‘जनता पूछे—पंचायत जवाब दे’ संवाद के माध्यम से ग्रामीण सीधे अपनी बात रख सकेंगे और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त कर सकेंगे।

उन्होंने जिले के ग्रामीणों से अपील की कि वे 15 अगस्त को आयोजित विशेष ग्राम सभा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों, अपने गांव की प्राथमिकताएं खुलकर रखें तथा विकास कार्यों की योजना और क्रियान्वयन में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि “हर परिवार की एक राय, हर ग्रामीण की एक भागीदारी और हर गांव का एक संकल्प—इन्हीं सामूहिक प्रयासों से विकसित भारत की मजबूत नींव तैयार होगी।”

गांव की आवाज से विकसित भारत की दिशा

15 अगस्त की यह विशेष ग्राम सभा स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय उत्साह को गांव की विकास यात्रा से जोड़ने की महत्वपूर्ण पहल है। तिरंगे की छांव में रोजगार, आजीविका, जल संरक्षण, सड़क, पर्यावरण और सामुदायिक परिसंपत्तियों जैसे स्थानीय मुद्दों पर संवाद होगा और ग्रामीण अपने गांव के भविष्य की प्राथमिकताएं तय करेंगे। आजादी के अमृत संकल्प से विकसित भारत की ओर बढ़ते हुए यह ग्राम सभा ग्रामीण लोकतंत्र, जनभागीदारी और स्थानीय विकास को नई गति देने का माध्यम बनेगी।

  • Related Posts

    सीआईआई एमएसएमई कॉन्क्लेव 2.0 का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया शुभारंभ

    *एमएसएमई छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास की मजबूत आधारशिला : उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा*   *250 से अधिक उद्यमियों, नीति-निर्माताओं और उद्योग प्रतिनिधियों की भागीदारी, ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस पर…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निमंत्रण पर राष्ट्रपति ने स्वीकार किया बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होने का आमंत्रण

    23 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होगा मुरिया दरबार*   *राष्ट्रपति की उपस्थिति से बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान* रायपुर, 28 सितंबर 2026।…

    Read more

    NATIONAL

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला  बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग  नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान