Ro no D15139/23

तिरंगे के गौरव से विभाजन की पीड़ा तक, कलेक्ट्रेट में सजी देशभक्ति और इतिहास की तस्वीरें

 

‘हर घर तिरंगा’, ‘वंदे मातरम्’ एवं ‘भारत विभाजन की विभीषिका-स्मरण दिवस’ पर तीन दिवसीय विशेष प्रदर्शनी का महापौर श्री रामू रोहरा ने किया शुभारंभ

धमतरी, 14 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भाव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 13 से 15 अगस्त 2026 तक कलेक्ट्रेट परिसर में तीन दिवसीय विशेष छायाचित्र प्रदर्शनी आयोजित की गयी है । जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी ‘हर घर तिरंगा’, ‘वंदे मातरम्’ एवं ‘भारत विभाजन की विभीषिका-स्मरण दिवस’ की थीम पर आधारित है।
नगर निगम धमतरी के महापौर श्री रामू रोहरा ने फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती गीता देवहारी ने महापौर श्री रोहरा का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम में जिला अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली विद्यार्थी एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। साथ ही ‘भारत विभाजन की विभीषिका’ विषय पर आधारित डाक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन किया गया।
मुख्य अतिथि महापौर श्री रामू रोहरा ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देश के प्रत्येक नागरिक को तिरंगे से भावनात्मक रूप से जोड़ने वाला अभियान है। तिरंगा हमारे स्वतंत्रता संघर्ष, त्याग, बलिदान और देश की एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को याद करने का भी दिन है।
वंदे मातरम्’ के संबंध में श्री रोहरा ने कहा कि यह केवल एक राष्ट्रगीत नहीं, बल्कि भारत माता के प्रति श्रद्धा, सम्मान और राष्ट्रप्रेम की भावना का सशक्त स्वर है। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान इस गीत ने लोगों में देशभक्ति और स्वाधीनता की चेतना जगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने युवाओं से देश की एकता, अखंडता और विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने हर घर तिरंगा सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी ली । हर घर तिरंगा अभियान बोर्ड पर हस्ताक्षर किए ।
‘भारत विभाजन की विभीषिका-स्मरण दिवस’ पर अपने दादा-दादी से जुड़ी स्मृतियां साझा करते हुए महापौर श्री रोहरा कई बार भावुक हुए। उन्होंने कहा कि विभाजन भारतीय इतिहास का एक दर्दनाक अध्याय है। इस दिवस का उद्देश्य केवल उस त्रासदी को याद करना नहीं, बल्कि उससे सीख लेकर वर्तमान और भविष्य में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और आपसी सद्भाव को मजबूत करना है।
उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को विभाजन की पीड़ा और उसके दुष्परिणामों से परिचित कराते हुए हमें ऐसा भारत बनाने का संकल्प लेना चाहिए, जहां एकता, भाईचारा और परस्पर सम्मान सर्वोच्च मूल्य हों। देश की एकता और अखंडता को मजबूत रखना प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उप संचालक जनसंपर्क श्री शशि रत्न पाराशर ने प्रदर्शनी के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि छायाचित्रों के माध्यम से देश की स्वतंत्रता यात्रा, राष्ट्रीय आंदोलन, तिरंगे के गौरव एवं महत्व, ‘वंदे मातरम्’ की ऐतिहासिक और राष्ट्रजागरण में महत्वपूर्ण भूमिका तथा भारत विभाजन के दौरान लोगों द्वारा झेली गई पीड़ा और विस्थापन की त्रासदी को प्रदर्शित किया गया है। उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल घरों पर तिरंगा फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र के प्रति गौरव, सम्मान और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का अभियान है। इसी तरह ‘वंदे मातरम्’ देशभक्ति और मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना का प्रतीक है।
श्री पाराशर ने कहा कि प्रदर्शनी का उद्देश्य नई पीढ़ी को देश के गौरवशाली इतिहास से परिचित कराना और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान एवं संघर्ष को स्मरण करना है। उन्होंने विद्यार्थियों और युवाओं से प्रदर्शनी का अवलोकन कर इसके संदेश को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि हर घर तिरंगा सेल्फी पॉइंट भी बनाया गया है । स्कूली बच्चों और आम नागरिक सेल्फी के साथ प्रदर्शनी में उपलब्ध जानकारी ले रहे है । प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ शासन की मासिक पत्रिका जनमन का वितरण किया जा रहा है।
तीन दिवसीय यह प्रदर्शनी 15 अगस्त तक कलेक्ट्रेट परिसर में आम नागरिकों, विद्यार्थियों और युवाओं के अवलोकन के लिए उपलब्ध रहेगी।

  • Related Posts

    घोड़ों के रोमांचक करतब बढ़ाएंगे स्वतंत्रता दिवस समारोह की भव्यता धमतरी के मुख्य समारोह में पहली बार घुड़सवार दिखाएंगे अद्भुत करतब

      घुड़सवारी प्रदर्शन की हुई रिहर्सल धमतरी, 14 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कल 15 अगस्त को धमतरी में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह देशभक्ति, गौरव और रोमांच…

    Read more

    स्वतंत्रता दिवस 2026- रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे ध्वजारोहण

      राजनांदगांव जिला मुख्यालय में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ध्वजारोहण करेंगें जिलों में मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को सौंपी गई जिम्मेदारी रायपुर, 14 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!