Ro no D15139/23

रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

Naag Panchami 2026: नाग पंचमी और सावन की तीसरी सोमवारी का विशेष संयोग सोमवार को बन रहा है. लंबे समय बाद बने इस संयोग को धार्मिक दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है. इस दिन भक्तों को एक ही दिन भगवान शिव और नागदेव की पूजा का अवसर मिलेगा. मान्यता है कि सावन सोमवार को शिव पूजा और नाग पंचमी पर नागदेव की आराधना करने से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है.

शाम तक रहेगी पंचमी तिथि, बनेंगे शुभ योग

पंचमी तिथि सोमवार की शाम 6:49 बजे तक रहेगी. पंडित कौशल कुमार मिश्र के अनुसार, सोमवार सुबह 6:45 बजे तक हस्त नक्षत्र रहेगा, इसके बाद चित्रा नक्षत्र का प्रभाव शुरू होगा. इस दौरान साध्य के साथ शुभ योग का संयोग भी बन रहा है, जिसे धार्मिक कार्यों के लिए शुभ माना जा रहा है. ऐसे में शिव और नागदेव की आराधना करना विशेष फलदायी माना जा सकता है.

शिव के साथ नागदेव की पूजा का महत्व

नाग को  का आभूषण माना जाता है. यही वजह है कि नाग पंचमी पर नागदेव की पूजा के साथ भगवान शिव की आराधना का भी विशेष महत्व बताया गया है. राजधानी रांची के विभिन्न शिवालयों के अलावा पहाड़ी मंदिर में भी भक्तों की भीड़ उमड़ने की संभावना है. पहाड़ी मंदिर स्थित नाग देवता के मंदिर में भक्त दूध, लावा, फूल और अन्य प्रसाद अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे.

कई श्रद्धालु इस दिन नागदेव की धातु से बनी आकृति का दान भी करते हैं. वहीं, घर के मुख्य द्वार पर नाग की आकृति बनाकर पूजा करने की भी परंपरा है.

ऐसे करें नागदेव की पूजा

 पर सुबह स्नान-ध्यान के बाद भगवान शिव और नागदेव का स्मरण करें. नागदेव की तस्वीर घर के मुख्य द्वार पर लगाकर या गोबर से नाग की आकृति बनाकर पूजा की जा सकती है. नागदेव को दूध, फूल, लावा और अक्षत अर्पित करें. इसके बाद परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना करें. धार्मिक मान्यता के अनुसार, नागदेव की पूजा से कुंडली से जुड़े दोषों की शांति और घर में सकारात्मकता की कामना की जाती है.

  • Related Posts

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    पेरिस, फ्रांस, 01 Oct 2026 – “एफिल टावर पर हमारे प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात से सम्बन्धित आधिकारिक जाँच के निष्कर्ष सामने आने के बाद, बी.ए.पी.एस. सबसे पहले इस मुलाकात से जुड़ी…

    Read more

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    साल 1998 में भारत के अंदर कार खरीदने का मतलब ज्यादातर लोगों के लिए Maruti था. तभी एक दक्षिण कोरियाई कंपनी ने छोटी-सी कार के साथ भारतीय बाजार में दस्तक…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी