Ro no D15139/23

नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

 

धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक करने और उन्हें स्वस्थ, सकारात्मक एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से जिले में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के 100 सप्ताह के अंतर्गत व्यापक जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कलेक्टर श्री मिश्रा स्वयं पूरे अभियान की सतत मॉनिटरिंग कर रहे हैं तथा उन्होंने सभी शैक्षणिक संस्थानों में नियमित रूप से जागरूकता गतिविधियां संचालित करने, विद्यार्थियों की भागीदारी बढ़ाने और नशामुक्त वातावरण विकसित करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि यह अभियान केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि एक जनआंदोलन के रूप में विकसित होना चाहिए, जिसमें समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो। इस दौरान विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकालकर नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संदेश दिया।

जिला स्तरीय कार्यक्रम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरतूली एवं मुजगहन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को तंबाकू, शराब एवं अन्य मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। साथ ही युवाओं को नशे से दूर रहकर खेल, शिक्षा, कौशल विकास, रचनात्मक गतिविधियों एवं सामाजिक सेवा जैसे सकारात्मक क्षेत्रों में अपनी ऊर्जा लगाने के लिए प्रेरित किया गया। कलेक्टर श्री मिश्रा के निर्देशानुसार विद्यालयों में “नशामुक्ति दीवार लेखन”, “नशा नहीं, जीवन चुनें” थीम पर पोस्टर प्रतियोगिता तथा शपथ ग्रहण जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे विद्यार्थियों में स्थायी जागरूकता विकसित हो सके। इसके साथ ही विद्यालय स्तर पर नोडल शिक्षकों की नियुक्ति कर नियमित फॉलोअप एवं रिपोर्टिंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।

इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी श्रीमती श्रुति डोंगरे ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा को सही दिशा देकर ही स्वस्थ समाज और विकसित भारत के संकल्प को साकार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि नशामुक्ति केवल व्यक्तिगत प्रयास नहीं, बल्कि परिवार, शिक्षण संस्थानों और पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। युवाओं को जागरूक कर उन्हें सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना इस अभियान की महत्वपूर्ण कड़ी है।

राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक संकेत कुमार साहू ने ‘मेरा युवा भारत’ पोर्टल की पंजीयन प्रक्रिया तथा युवाओं के लिए उपलब्ध विभिन्न अवसरों एवं गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने अधिकाधिक युवाओं से पोर्टल पर पंजीयन कर राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

अभियान के अंतर्गत पूरे सप्ताह जिले के विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में नशामुक्ति विषय पर विभिन्न प्रतियोगिताएं, जागरूकता रैलियां, शपथ, संवाद एवं अन्य जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कलेक्टर श्री मिश्रा ने निर्देश दिए हैं कि इन गतिविधियों की नियमित रिपोर्टिंग की जाए तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों एवं विद्यार्थियों को प्रोत्साहित भी किया जाए, ताकि यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सके और समाज में स्थायी परिवर्तन स्थापित हो।

कार्यक्रम में विद्यालयों के प्राचार्य, व्याख्यातागण, श्री आकाश गिरी गोस्वामी, श्री राजकुमार सिन्हा, मेरा युवा भारत के श्री भूपेंद्र दास मानिकपुरी तथा राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक योगेश्वर सिन्हा एवं संकेत कुमार साहू सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    नशामुक्ति के संदेश को सशक्त बनाने विद्यालय में होंगी चित्रकला, निबंध एवं स्लोगन प्रतियोगिताएं

    धमतरी, 18 अगस्त 2026। जिले में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा नशामुक्त, स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से ‘नशामुक्त युवा–विकसित भारत’ अभियान…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल