
रजरप्पा दर्शन की आस में निकला परिवार, कुजू में काल बनकर टूटा सड़क हादसा; 13 जिंदगियां खत्म
एक साथ उठीं परिवार की 13 अर्थियां, नालंदा के जंघारों गांव में पसरा मातम, अपनों को खोने के गम में हर आंख नम
रिपोर्ट – अतीश दीपंकर | ब्यूरो चीफ, बिहार 
बिहार के नालंदा के एक गांव में खुशियों की जगह अब मातम ने ले ली है। जिस परिवार के सदस्य भगवान के दर्शन और एक सुखद यात्रा की उम्मीद लेकर घर से निकले थें, उनका सफर झारखंड में एक दर्दनाक हादसे के साथ हमेशा के लिए थम गया।
रामगढ़ जिले के कुजू में हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 13 लोगों की जान चली गई ! जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।
हादसे की खबर मिलते ही नालंदा के बेन प्रखंड स्थित जंघारों गांव में चीख-पुकार मच गई।
बताया जा रहा है कि, जंघारों गांव निवासी विवेकानंद अपने परिवार के सदस्यों के साथ स्कॉर्पियो से रजरप्पा जाने के लिए निकले थें। परिवार के सभी लोग यात्रा को लेकर उत्साहित थें, लेकिन झारखंड के रामगढ़ जिले के कुजू में उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई ! इस हादसे ने पूरे परिवार को ऐसा जख्म दिया, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं है।
दुर्घटना में परिवार के 13 सदस्यों की मौत हो गई ! जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।
हादसे की सूचना जैसे ही गांव पहुंची, पूरे इलाके में अफरा-तफरी और मातम का माहौल बन गया। जिस घर में कुछ समय पहले तक परिवार की हंसी-खुशी गूंजती थी, वहां अब अपनों को खोने का दर्द है। गांव के लोग इस घटना से स्तब्ध हैं। हर किसी की जुबान पर एक ही सवाल है कि आखिर एक साथ इतने लोगों की जिंदगी कैसे खत्म हो गई ?
ग्रामीणों के अनुसार, हादसे के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। घटना का असर ऐसा है कि ,स्कूल में भी ताला लटका हुआ है। एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है।
फिलहाल, हादसे में घायल व्यक्ति की स्थिति को लेकर चिंता बनी हुई है। रजरप्पा दर्शन के लिए निकले परिवार की यह यात्रा कभी न भूलने वाली त्रासदी में बदल गई। जंघारों गांव में हर तरफ गम का माहौल है।
बाइट – गौतम कुमार, स्थानीय ग्रामीण









