Ro no D15139/23

डिजिटल क्रॉप सर्वे से खेत-खेत दर्ज हो रही फसल की वास्तविक जानकारी, धान खरीदी की राह होगी आसान

रायपुर ,25 अगस्त 2026/ किसानों की फसलों की वास्तविक एवं अद्यतन जानकारी डिजिटल रूप से दर्ज करने के उद्देश्य से बलरामपुर जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य तेजी से जारी है। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में राजस्व अधिकारियों एवं सर्वे टीम द्वारा खेतों तक पहुंचकर मौके पर बोई गई फसल का सत्यापन किया जा रहा है और उसकी जानकारी डिजिटल एप में दर्ज की जा रही है।

 

डिजिटल क्रॉप सर्वे के दौरान सर्वे टीम खेत में मौजूद फसल का प्रत्यक्ष अवलोकन कर फसल का सत्यापन करती है। इसके बाद संबंधित खेत में बोई गई फसल की फसलवार जानकारी एप के माध्यम से डिजिटल रिकॉर्ड में दर्ज की जा रही है। कलेक्टर के निर्देशन में राजस्व अधिकारी भी फील्ड में पहुंचकर सर्वे कार्य की प्रगति का निरीक्षण कर रहे हैं तथा आवश्यकतानुसार मौके पर सत्यापन सुनिश्चित किया जा रहा है।

 

*फसलवार सटीक आंकड़ों से बनेगा बेहतर योजनाओं का आधार*

 

डिजिटल क्रॉप सर्वे के माध्यम से जिले में फसलों की वास्तविक और फसलवार जानकारी उपलब्ध होगी। इससे कृषि क्षेत्र से संबंधित आंकड़ों को अधिक सटीक एवं अद्यतन बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही किसानों के हित में संचालित विभिन्न योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और फसल आधारित नीतियों के लिए विश्वसनीय डिजिटल डाटा उपलब्ध हो सकेगा।

 

*धान खरीदी की प्रक्रिया में मिलेगी सुविधा*

 

डिजिटल रूप से दर्ज फसल संबंधी जानकारी आगामी धान खरीदी व्यवस्था को भी अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने में सहायक होगी। खेत में वास्तव में कौन-सी फसल बोई गई है, इसकी अद्यतन जानकारी उपलब्ध होने से धान खरीदी से संबंधित प्रक्रियाओं को सुगम बनाने में मदद मिलेगी।

 

*किसानों से सर्वे में सहयोग की अपील*

 

जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि डिजिटल क्रॉप सर्वे टीम के खेत पर पहुंचने पर सही फसल की जानकारी उपलब्ध कराएं और सर्वे कार्य में आवश्यक सहयोग करें। किसानों के सहयोग से उनके खेत का डिजिटल रिकॉर्ड सही एवं अद्यतन दर्ज किया जा सकेगा। डिजिटल क्रॉप सर्वे किसानों की फसल संबंधी वास्तविक जानकारी को डिजिटल रूप से सुरक्षित करने के साथ कृषि व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, सटीक और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के परिवार में जगी नई उम्मीद

    *मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से उपचार के लिए तत्काल 12 लाख रुपए स्वीकृत*   *आर्थिक तंगी के कारण बेटे के इलाज को लेकर चिंतित किसान पिता को मिली बड़ी…

    Read more

    विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व मनाने के लिए अनुमति पूजा विधान में दिखी अपार उत्साह

    *कांटों के झूले पर विराजीं मां काछनदेवी, महापर्व आयोजन की मिली अनुमति*   रायपुर, 10 अक्टूबर 2026/ अपनी अनूठी, प्राचीन और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं के लिए पूरी दुनिया में विशेष…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर