Ro no D15139/23

निष्क्रिय श्रमिक पंजीयनों को नवीनीकरण कराने की अपील

22000 पंजीयन एवं 9300 नवीनीकरण का लक्ष्य*

राजनांदगांव 25 अगस्त 2026। सहायक श्रमायुक्त ने बताया कि श्रम विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल अंतर्गत अधिसूचित 60 प्रवर्गों में निर्माण श्रमिक पंजीकृत है। राजनांदगांव जिला अंतर्गत वैधता अवधि समाप्त हो चुके पंजीयन तथा 2 वर्ष से अधिक अवधि से नवीनीकृत नहीं किए गए पंजीयन को निष्क्रिय किया गया था। मंडल द्वारा निर्धारित अवधि में नवीनीकरण से वंचित सभी निष्क्रिय पंजीयनों हेतु पोर्टल पर नवीनीकरण का विकल्प पुन: खोल दिया गया है। मंडल में अधिसूचित प्रवर्गों के अंतर्गत निर्धारित समयावधि में श्रमिक पंजीयन का नवीनीकरण नहीं कराने वाले श्रमिक जनपद पंचायतों में संचालित मुख्यमंत्री श्रम संसाधन केन्द्र, श्रम विभाग द्वारा आयोजित मोबाईल कैम्प शिविर, मोबाईल रजिस्ट्रशन वैन एवं अन्य माध्यमों से निष्क्रिय पंजीयन का नवीनीकरण कराकर अपने श्रमिक पंजीयन को पुन: सक्रिय कर सकते है। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल अंतर्गत जिले को वर्ष 2026-27 हेतु 22000 पंजीयन एवं नवीनीकरण हेतु 9300 का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। कार्यालय सहायक श्रमायुक्त द्वारा निर्माणी श्रमिकों से अपने निष्क्रिय आवेदनों को सक्रिय करवाने नवीनीकरण हेतु शीघ्र ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की गई है। इस संबंध में किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान एवं अन्य जानकारी के लिए कार्यालय सहायक श्रमायुक्त राजनांदगांव से संपर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    बहनों की बेहतरी विष्णु भैया का मान, महतारी वंदन योजना की किश्त मिलने से उत्साहित हैं महिलाएं

    महतारी वंदन योजना से बबीता ठाकुर के जीवन में आई खुशहाली जगदलपुर, 25 अगस्त 2026/ महतारी वंदन योजना प्रदेश की माताओं बहनों के लिए आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता का माध्यम बन रही है।…

    Read more

    ग्राम पंचायत लब्जी के सचिव पदच्युत वित्तीय अनियमितता के आरोप प्रमाणित, विभागीय जांच के बाद कार्रवाई

      अम्बिकापुर 25 अगस्त 2026/  जनपद पंचायत अम्बिकापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार ग्राम पंचायत लब्जी में पदस्थ सचिव  अमन सिंह के द्वारा ग्राम पंचायत लब्जी में छापरड़ाड…

    Read more

    NATIONAL

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें