Ro no D15139/23

कुकरेल की लाइब्रेरी को सुविधायुक्त बनाने और जर्जर स्कूल भवन के लिए अतिरिक्त कक्षों का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश

धमतरी। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज कुकरेल में संचालित लाइब्रेरी एवं शासकीय माध्यमिक शाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। लाइब्रेरी के निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुस्तकों को व्यवस्थित ढंग से रखने तथा अध्ययन के लिए आने वाले युवाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके लिए वीबीजी-राम योजना के तहत प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा।

शासकीय माध्यमिक शाला के निरीक्षण के दौरान शिक्षकों ने कलेक्टर को बताया कि स्कूल के अधिकांश भवन जर्जर हो चुके हैं। इस पर कलेक्टर श्री मिश्रा ने विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दो-तीन अतिरिक्त कक्षों के निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने स्कूल में मध्यान्ह भोजन कर रहे बच्चों से बातचीत कर भोजन की गुणवत्ता और उपलब्ध कराए जा रहे भोजन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने स्कूल परिसर में तैयार किचन गार्डन का भी अवलोकन किया और इसकी सराहना की। उन्होंने बच्चों को भोजन में अधिक से अधिक हरी एवं पौष्टिक सब्जियां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री मिश्रा ने तीसरी, चौथी और पांचवीं कक्षा के बच्चों से आत्मीयता से संवाद किया। उन्होंने बच्चों से उनके नाम, पढ़ाई, पसंदीदा विषय और खेलों के बारे में जानकारी ली। बच्चों से बातचीत के दौरान कलेक्टर ने उन्हें चॉकलेट भी वितरित की। बच्चों के साथ सहज संवाद करते हुए उन्होंने पढ़ाई के साथ खेल एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

  • Related Posts

    बहनों की बेहतरी विष्णु भैया का मान, महतारी वंदन योजना की किश्त मिलने से उत्साहित हैं महिलाएं

    महतारी वंदन योजना से बबीता ठाकुर के जीवन में आई खुशहाली जगदलपुर, 25 अगस्त 2026/ महतारी वंदन योजना प्रदेश की माताओं बहनों के लिए आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता का माध्यम बन रही है।…

    Read more

    ग्राम पंचायत लब्जी के सचिव पदच्युत वित्तीय अनियमितता के आरोप प्रमाणित, विभागीय जांच के बाद कार्रवाई

      अम्बिकापुर 25 अगस्त 2026/  जनपद पंचायत अम्बिकापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार ग्राम पंचायत लब्जी में पदस्थ सचिव  अमन सिंह के द्वारा ग्राम पंचायत लब्जी में छापरड़ाड…

    Read more

    NATIONAL

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें