Ro no D15139/23

विष्णु भैया की ‘महतारी वंदन’, तीज-त्योहार की खुशियों संग बच्चों के भविष्य को मिल रही उड़ान

रायपुर, 26 अगस्त 2026/ नारी शक्ति को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर ‘समृद्ध छत्तीसगढ़’ के सपने को साकार करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण योजनाएं और कदम उठा रही है। छत्तीसगढ़ में ‘महतारी वंदन योजना’ केवल एक वित्तीय सहायता न रहकर महिलाओं के स्वाभिमान, आत्मनिर्भरता और पारिवारिक समृद्धि का आधार स्तंभ बन चुकी है। नारायणपुर जिले के सुदूर ग्राम कुंदला की रहने वाली श्रीमती कविता शोरी की कहानी राज्य की लाखों महिलाओं के जीवन में आ रहे इस सकारात्मक बदलाव की एक जीती-जागती मिसाल है।

*त्योहार की खुशियों को मिला आर्थिक संबल*

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर महतारी वंदन योजना के तहत मिली 1,000 रुपए की मासिक किस्त ने कविता शोरी के घर में खुशियों की चमक दोगुनी कर दी। उन्होंने इस राशि का उपयोग भाइयों के लिए राखियां, मिठाइयां और परिवार के लिए उपहार खरीदने में किया। कविता बताती हैं कि पहले त्योहारों पर छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी बजट की चिंता सताती थी, लेकिन मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की इस पहल ने त्योहार मनाना आसान और आनंदमय बना दिया है।

*बच्चों की शिक्षा और दैनिक जरूरतों में मदद*

यह योजना केवल तीज-त्योहारों तक सीमित नहीं है, बल्कि परिवारों के दैनिक वित्तीय प्रबंधन में भी बड़ी भूमिका निभा रही है। कविता शोरी योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग अपने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के सामान—जैसे कॉपियां, किताबें और पेन खरीदने के लिए करती हैं। इससे न केवल परिवार के बजट का बोझ हल्का हुआ है, बल्कि बच्चों की शिक्षा भी निर्बाध रूप से आगे बढ़ रही है।

*बढ़ा आत्मविश्वास, सशक्त हुई भूमिका*

बैंक खाते में सीधे राशि पहुंचने से महिलाओं के भीतर एक नया आत्मविश्वास जागा है। अब वे अपने और परिवार के हित में स्वतंत्रता से निर्णय ले पा रही हैं। कविता शोरी विष्णु भैया को कोटि-कोटि धन्यवाद! देते हुए कहती है कि महतारी वंदन योजना से हमें हर महीने आर्थिक सहारा मिल रहा है। इस योजना ने हमें सम्मान से जीने और परिवार की जरूरतों को बिना किसी हिचकिचाहट के पूरा करने का अवसर दिया है।

छत्तीसगढ़ सरकार की यह योजना राज्य की नारी शक्ति को आर्थिक रूप से सक्षम बनाकर ‘समृद्ध छत्तीसगढ़’ के सपने को साकार करने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही है।

  • Related Posts

    “भाई का प्यार, बहनों का सम्मान-महतारी वंदन से सशक्त छत्तीसगढ़ महान।”

    महतारी वंदन योजना की 31वीं राशि से चंचल दास के परिवार में रक्षाबंधन की खुशियां हुईं दोगुनी रक्षाबंधन से पहले मिली राशि से राखी, मिठाई और त्योहार की तैयारियां कर…

    Read more

    “भाई का स्नेह, बहनों का अधिकार-विष्णु भैया के साथ आत्मनिर्भर परिवार।”

    ‘बिहान’ से मिला आर्थिक संबल, मछली पालन से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहीं निरा राजवाड़े मुनिता स्व-सहायता समूह को मिला ऋण, 10 वर्ष की लीज पर तालाब लेकर शुरू किया…

    Read more

    NATIONAL

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए