Ro no D15139/23

महतारी वंदन की मदद से रैमती मौर्य संवार रहीं परिवार की खुशियां, नाती की पढ़ाई में भी बन रहीं सहारा

बिहान समूह से जुड़कर सब्जी उत्पादन से भी बढ़ाई आमदनी, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ रहीं मेटावाड़ा की रैमती

 

*रक्षाबंधन के पहले आर्थिक मदद देने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति जताया आभार*

 

रायपुर, 26 अगस्त 2026/ बस्तर जिले के तोकापाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम मेटावाड़ा की निवासी रैमती मौर्य महतारी वंदन योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता का उपयोग अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने के साथ ही अपने दो नाती की पढ़ाई में भी कर रही हैं। हर महीने मिलने वाली राशि से वह बच्चों की पढ़ाई के लिए पेन, कॉपी सहित अन्य छोटी-छोटी आवश्यकताओं की पूर्ति करती हैं और घर-परिवार की जरूरतों में भी सहयोग देती हैं।

 

रैमती मौर्य बताती हैं कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार द्वारा संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में सकारात्मक पहल है। योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता ने महिलाओं को अपनी जरूरतों के लिए आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया है। अब छोटी-छोटी आवश्यकताओं के लिए परिवार के अन्य सदस्यों पर निर्भरता कम हुई है और वे स्वयं भी परिवार की आर्थिक जरूरतों में योगदान दे पा रही हैं।

 

*बिहान समूह से जुड़कर बढ़ाया आत्मविश्वास*

 

रैमती मौर्य करीब दस वर्ष पहले राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बिहान समूह से जुड़ी थीं। वर्तमान में वे अपने अमृता स्व सहायता समूह की सक्रिय सदस्य हैं। समूह के माध्यम से विभिन्न आर्थिक गतिविधियों से जुड़कर उन्होंने आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर कदम बढ़ाए हैं। वर्तमान में रैमती मौर्य क्लस्टर संगठन से आर्थिक सहायता लेकर साग-सब्जी की खेती कर रही हैं। खेत में उत्पादित सब्जियों को वे स्थानीय तोकापाल साप्ताहिक बाजार के साथ ही केशलूर में भी बेचती हैं। इससे उन्हें नियमित आय प्राप्त हो रही है और परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में मदद मिल रही है।

 

*महतारी वंदन की 31वीं किस्त को बताया रक्षाबंधन की सौगात*

रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की राशि मिलने पर रैमती मौर्य ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर मिली यह राशि हम बहनों के लिए एक विशेष सौगात है। मुख्यमंत्री श्री साय के विशेष स्नेह और आशीर्वाद से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत होने का अवसर मिल रहा है।

 

रैमती मौर्य कहती हैं कि महतारी वंदन योजना की सहायता से वे अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने के साथ अपने नाती की पढ़ाई में भी सहयोग कर पा रही हैं। बिहान समूह से जुड़कर आजीविका गतिविधियों को आगे बढ़ाने और महतारी वंदन योजना से मिली आर्थिक सहायता ने उनके आत्मविश्वास को बढ़ाया है। वे योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का हृदय से आभार व्यक्त करती हैं।

  • Related Posts

    कलेक्टर ने दूरस्थ अंचलों का सघन भ्रमण कर विकास कार्यों का लिया जायजा

    पर्यटन, आजीविका, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं के विकास पर दिया जोर; ग्रामीणों से सीधे संवाद कर सुनी समस्याएं   धमतरी, 26 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा एवं मुख्य कार्यपालन…

    Read more

    राज्य शासन द्वारा खेल अलंकरणों के लिए चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी

    *वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 के लिए कुल 82 लोगों को दिए जाएंगे पुरस्कार और सम्मान*   *मुख्यमंत्री ट्रॉफी के लिए 5 दलों के कुल 43 खिलाड़ी व कोच चयनित*…

    Read more

    NATIONAL

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए