Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में जिले ने हासिल की बेहतर प्रगति

*- जिले में 1 लाख 42 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में हुआ फसल बीमा, गत वर्ष की तुलना में 4 हजार हेक्टेयर की बढ़ोतरी*

राजनांदगांव 31 अगस्त 2026। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत जिले में खरीफ 2026 में 1 लाख 42 हजार 333 हेक्टेयर क्षेत्र में विभिन्न फसलों का बीमा कराया गया है। इस वर्ष की मौसमी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए कृषि विभाग द्वारा बीमा कंपनी के सहयोग से जिले की ग्राम पंचायतों में सघन फसल बीमा अभियान चलाया गया, जिसके सकारात्मक परिणाम मिले है। धान सिंचित क्षेत्र में 30 हजार हेक्टेयर तथा धान असिंचित क्षेत्र में 1 लाख 11 हजार हेक्टेयर क्षेत्र का बीमा हुआ है। इसके अलावा सोयाबीन में 504 हेक्टेयर तथा अरहर में 64 हेक्टेयर क्षेत्र बीमित हुआ है। शेष क्षेत्र में उड़द, मूंग एवं अन्य खरीफ फसलों का भी बीमा कराया गया है। सघन अभियान के परिणामस्वरूप खरीफ 2026 में धान सहित विभिन्न खरीफ फसलों के बीमा क्षेत्र में गत वर्ष की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। गत वर्ष लगभग 1 लाख 38 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में फसलों का बीमा हुआ था, जबकि इस वर्ष 4 हजार से अधिक हेक्टेयर अतिरिक्त क्षेत्र को फसल बीमा के दायरे में लाया गया है। खरीफ 2026 में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत 5 लाख 24 हजार 984 ऋणी किसान के आवेदन एवं 22 हजार 501 अऋणी किसान के आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिसके माध्यम से लगभग 1 लाख 13 हजार 300 किसानों ने अपनी फसलों का बीमा कराया है। इन किसानों की फसलों के बीमा के लिए कुल 15 करोड़ 8 लाख 49 हजार 338 रूपए प्रीमियम राशि के रूप में बीमा कंपनी को प्राप्त हुई है।

कृषि विभाग द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर किए गए व्यापक प्रचार-प्रसार, किसानों से सीधे संपर्क तथा बीमा कंपनी के मैदानी अमले के समन्वित प्रयासों से किसानों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रति जागरूकता बढ़ी है। विभाग का उद्देश्य अधिक से अधिक किसानों और उनके फसल क्षेत्र को बीमा सुरक्षा के दायरे में लाकर प्राकृतिक आपदाओं एवं प्रतिकूल मौसम से होने वाले संभावित फसल नुकसान के विरूद्ध किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है।

  • Related Posts

    बिहान ने सुनीता को दिखाई आत्मनिर्भरता की राह स्व-सहायता समूह से जुड़कर शुरू की किराना दुकान, व्यवसाय से अर्जित किया 60 हजार रुपये का मुनाफा

      रायपुर,16 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ा रहा है। महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान से ग्रामीण अंचलों तक पहुंच रही आयुष चिकित्सा

      धरमपुर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 57 मरीजों को मिला उपचार एवं परामर्श रायपुर , 16 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस