Ro no D15139/23

‘मेरा रेशम, मेरा अभिमान’ कृषक सम्मेलन- वैज्ञानिक रेशम पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

*100 कृषकों ने लिया भाग, ‘सिल्क-समग्र’ योजना और आधुनिक तकनीकों से जुड़ने का आह्वान*

रायपुर, 02 सितंबर 2026/ रेशम विभाग रायपुर एवं केंद्रीय रेशम बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में उपसंचालक कार्यालय रायपुर में ‘मेरा रेशम, मेरा अभिमान’ कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय शहतूत रेशम कृषक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक तकनीकों से जोड़कर गुणवत्तापूर्ण कोकून उत्पादन बढ़ाना और उनकी आय में वृद्धि करना रहा। सम्मेलन में रायपुर जिले से 20 कृषक, धमतरी से 40 कृषक, दुर्ग 10 कृषक तथा महासमुंद जिले से 30 कृषक सहित कुल 100 कृषकों ने भाग लिया।

*सम्मेलन की प्रमुख मुख्य बातें*

आर्थिक आत्मनिर्भरता और सिल्क-समग्र योजनारू ग्रामोद्योग विभाग के सचिव श्री राजेश राणा ने रेशम पालन को किसानों की आर्थिक आत्मनिर्भरता का मजबूत जरिया बताया। उन्होंने किसानों से श्सिल्क-समग्रश् योजना का अधिकतम लाभ उठाकर इसे व्यावसायिक स्तर पर अपनाने का आग्रह किया।

*तकनीकी अंतर को कम करने की पहल*

बीटीएसएसओ (BTSSO) बिलासपुर की निदेशक डॉ. पुनीतावती ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य रिसर्च इंस्टीट्यूट और किसानों के बीच की दूरी को समाप्त करना है। उन्होंने बाई-वोल्टाइन क्रॉप और शहतूत की उन्नत खेती से आय बढ़ाने के अवसरों पर प्रकाश डाला।

*वैज्ञानिक देखरेख व रोग प्रबंधन*

वैज्ञानिक बी कुमारी रंजीता बाई एच. और तकनीकी विशेषज्ञ श्री अरविंद मसराम ने रेशम कीटों की पांचों अवस्थाओं, पत्ती प्रबंधन, रियरिंग हाउस की स्वच्छता, प्रभावी कीटाणुशोधन और मोल्टिंग-माउंटिंग से जुड़ी तकनीकी जानकारियां साझा कीं। संयुक्त संचालक श्री सी.एस. नोनहारे और उप संचालक श्री ठाकुर राम उइके ने सेरीकल्चर को अतिरिक्त आय का बेहतरीन जरिया बताते हुए रायपुर व आसपास के क्षेत्रों में संचालित विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।

  • Related Posts

    नगर पालिक निगम आयुक्त ने क्षेत्र के सड़को की मरम्मत और निर्माण को लेकर ली महत्वपूर्ण बैठक

    बारिश रुकते ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य होंगे शुरू, अक्टूबर मध्य से डामरीकरण का लक्ष्य अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2026/  आज  नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के कार्यालय भवन में आयुक्त,…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने नवीन मेडिकल कॉलेज गंगापुर,लुण्ड्रा ब्लॉक के कस्तूरबा एवं एकलव्य आवासीय विद्यालयों का किया निरीक्षण

    नवीन मेडिकल कॉलेज के संपूर्ण निर्माण कार्य के प्रोजेक्ट को दिसंबर 2027 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए विद्यार्थियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन एवं आवासीय सुविधाओं को बेहतर बनाने दिए…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात