Ro no D15139/23

दुग्ध उत्पादन का व्यवसाय कर परिवार को बना सकते हैं सक्षम- मंत्री  नेताम

पशुपालन मंत्री नवागांव में आयोजित भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में हुए शामिल*

 

*भवन निर्माण के लिए 30 लाख रूपए की घोषणा*

 

रायपुर, 05 सितम्बर 2026/ कृषि एवं पशुधन विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम शुक्रवार को कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर अटल नगर नवा रायपुर के नवाागांव में दुग्ध व्यवसाय कल्याण संघ द्वारा आयोजित भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने इस दौरान प्रदेशवासियों को कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई और शुभकामनाएं दी।

 

*दुग्ध उत्पादन के व्यवसाय से परिवार को सक्षम बनाए*

 

पशुपालन मंत्री श्री नेताम ने कहा कि सबको शासकीय रोजगार मिले यह संभव नहीं है, लेकिन स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बने यह अपने हाथ में है। उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में व्यवसाय की काफी संभावनाएं है। गाय, भैंस पालन आमतौर पर कम लागत में घर पर आसानी हो जाता है। इस काम में महिलाएं भी विशेष रूप से हाथ बटातीं हैं। उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादन का व्यवसाय कर परिवार को सक्षम बना सकते हैं।

 

*दुग्ध उत्पादन में ज्यादा से ज्यादा परिवारों और महिलाओं को रोजगार मुहैया कराना उद्देश्य*

 

मंत्री श्री नेताम ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार बस्तर के 5 जिलों में दुधारू गाय पालन करने की योजना शुरू की है। इसमें कोई भी ऐसी महिलाएं जो दुग्ध उत्पादन में रूचि रखती हैं, उन महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे अपने क्षेत्र में भी दुग्ध उत्पादन में ज्यादा से ज्यादा परिवारों और महिलाओं को रोजगार मुहैया कराने के उद्देश्य ये दुग्ध उत्पादन के व्यवसाय में जोड़ने दुग्ध शीतल संयंत्र भी स्थापित किए गए हैं। दुग्ध एकत्र करने के लिए क्लस्टर तैयार किया गया है।

 

*दुग्ध उत्पादन से महिलाएं रोजगार और आर्थिक रूप से सशक्त हुई*

 

इस केन्द्र में पशुपालक अपने दुध को छोड़ते, रोज दुध की एंट्री होती है और 10 दिवस के भीतर उनका भुगतान भी किया जाता है। इससे महिलाएं रोजगार और आर्थिक रूप से सशक्त हुए हैं। कार्यक्रम में दुग्ध कल्याण संघ के अध्यक्ष श्री प्रकाश यदु, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री संदीप साहू, सदस्य श्रीमती ईश्वरी गिधौड़े, जनपद सदस्य श्री संतोष यदु, नवागांव के सरपंच श्री धर्मेन्द्र पटेल, परमानंद यादव, उद्योग यदु, गोलू हिरवानी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी समग्र कार्ययोजना

    *प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने की बिलासपुर नगर निगम के कार्यों की गहन समीक्षा*   *गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश*   *कमांड…

    Read more

    पीडब्लूडी में 164 सहायक अभियंताओं सहित कुल 265 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले

      रायपुर. 6 अक्टूबर 2026. प्रशासनिक कसावट और कार्यों में तेजी लाने लोक निर्माण विभाग द्वारा 265 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें 142 सहायक अभियंता (सिविल), 22 सहायक…

    Read more

    NATIONAL

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी