Ro no D15139/23

शिक्षक दिवस पर शिक्षक सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

– उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों का किया गया सम्मान*

राजनांदगांव 05 सितम्बर 2026। देश के द्वितीय राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव में शिक्षक सम्मान समारोह 2026 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सांसद श्री संतोष पाण्डेय उपस्थित थे।

इस अवसर पर शिक्षकों की महत्ता, उनके आशीर्वाद, मार्गदर्शन एवं प्रेरणा पर आभार और कृतज्ञता व्यक्त की गई। कार्यक्रम में जिले के 24 शिक्षकों को विकासखंड स्तरीय शिक्षा दूत सम्मान, 6 शिक्षकों को जिला स्तरीय ज्ञानदीप पुरस्कार एवं 30 शिक्षकों को मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण सम्मान प्रदान किया गया। शिक्षा दूत सम्मान अंतर्गत प्रत्येक शिक्षकों को 5 हजार रूपए की राशि, प्रशस्ति पत्र, शाल, श्रीफल से प्रदान किया गया। ज्ञानदीप पुरस्कार अंतर्गत प्रत्येक शिक्षकों को 7 हजार रूपए, प्रशस्ति पत्र, शाल, श्रीफल प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में जिले में ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन करने वाले 65 शिक्षकों एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले 25 शिक्षकों तथा खेल प्रशिक्षक के क्षेत्र में विशेष कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम प्राप्त करने वाले 45 हाई एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के प्राचार्यों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महापौर श्री मधुसूदन यादव, जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रवास कुमार सिंह बघेल सहित जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष, पार्षद, अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक, पीटीआई, नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन एपीसी श्री मनोज मरकाम द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन सहायक संचालक शिक्षा श्रीमती रश्मि सिंह द्वारा किया गया।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता की सुगबुगाहट तेज़: दुर्ग संभाग से शुरू होगा जन-संवाद

    *8 और 9 सितंबर को बैठकों का दौर*   रायपुर, 06 सितंबर 2026/छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code – UCC) लागू करने की दिशा में राज्य सरकार ने…

    Read more

    शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पूरा कराने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि एक पूरी पीढ़ी के चरित्र और सोच का निर्माताः मंत्री नेताम

    21 उत्कृष्ट शिक्षकों का किया सम्मान   रायपुर, 06 सितंबर 2026/ आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कहा कि राष्ट्र के भविष्य निर्माण में गुरुजनों का योगदान अमूल्य…

    Read more

    NATIONAL

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?