Ro no D15139/23

सिकल सेल के खिलाफ छत्तीसगढ़ का नया एक्शन प्लान, 11 जिलों के लिए बनी रणनीति

स्क्रीनिंग, उपचार, सामाजिक सुरक्षा और रेफरल व्यवस्था को मजबूत करने पर राज्य स्तरीय परामर्श में मंथन

रायपुर, 7 सितंबर 2026। सिकल सेल रोग की रोकथाम और मरीजों को बेहतर एवं सतत स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को रायपुर में राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित किया। सिकल सेल से सर्वाधिक प्रभावित 11 जिलों के प्रतिनिधियों सहित स्वास्थ्य विभाग, मेडिकल कॉलेजों, यूनिसेफ, विभिन्न विभागों, संस्थाओं और निजी चिकित्सकों ने इसमें भाग लेकर प्रदेश में सिकल सेल देखभाल व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर मंथन किया।

परामर्श में स्क्रीनिंग से लेकर उपचार, उपचार अनुपालन, रेफरल, शोध, तकनीकी सहयोग और सामाजिक सुरक्षा तक पूरी व्यवस्था की समीक्षा की गई। विशेषज्ञों ने विशेष रूप से बच्चों के लिए विशेषज्ञ सेवाओं और मेडिकल कॉलेजों के माध्यम से बेहतर रेफरल व्यवस्था विकसित करने पर जोर दिया। इस दौरान जशपुर मॉडल को सिकल सेल केयर की महत्वपूर्ण पहल के रूप में प्रस्तुत किया गया।

जमीनी चुनौतियों और उपलब्ध संसाधनों पर केंद्रित चर्चा के लिए प्रतिभागियों को चार समूहों में बांटा गया। इनमें स्क्रीनिंग कवरेज बढ़ाना, उपचार एवं उपचार अनुपालन सुधारना, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की पहुंच बढ़ाना और रेफरल तंत्र मजबूत करना प्रमुख रहे। समूह चर्चा से सामने आए सुझावों के आधार पर प्राथमिकता वाले कार्यों और आगामी कार्ययोजना पर सहमति बनाई गई।

राज्य नोडल अधिकारी डॉ. के. आर. सोनवानी सहित संबंधित विभागों और सहयोगी संस्थाओं ने परामर्श को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राज्य स्तर की यह पहल सिकल सेल के खिलाफ चल रहे प्रयासों को जिला स्तर से लेकर विशेषज्ञ उपचार तक एकीकृत और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

  • Related Posts

    कच्चे घर से पक्के आशियाने तक, ललिता रजक की बदली जिंदगी

      कोरबा 07 सितम्बर 2026/कोरबा नगर निगम क्षेत्र के कोसाबाड़ी स्थित कबीर बाग के पीछे रहने वाली श्रीमती ललिता रजक पति परदेसी रजक के लिए पक्का मकान कभी एक सपना…

    Read more

    खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा की

    धान खरीदी, चावल भंडारण, किसान पंजीयन और गोदाम निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश*   रायपुर, 7 सितंबर 2026/खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल…

    Read more

    NATIONAL

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी