Ro no D15139/23

कच्चे घर से पक्के आशियाने तक, ललिता रजक की बदली जिंदगी

कोरबा 07 सितम्बर 2026/कोरबा नगर निगम क्षेत्र के कोसाबाड़ी स्थित कबीर बाग के पीछे रहने वाली श्रीमती ललिता रजक पति परदेसी रजक के लिए पक्का मकान कभी एक सपना हुआ करता था। परिवार की आर्थिक परिस्थितियों के कारण अपने पक्के घर का सपना पूरा करना आसान नहीं था। ऐसे समय में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) परिवार के लिए उम्मीद की किरण बनकर आई।

हितग्राही श्रीमती ललिता बताती हैं, “पहले पक्के मकान का सपना मन में था, लेकिन उसे पूरा करने की चिंता भी रहती थी। योजना का लाभ मिला तो लगा कि अब हमारा अपना पक्का घर बन सकेगा। शासन से मिली सहायता ने हमारे इस सपने को हकीकत में बदल दिया।”
आज लाभार्थी ललिता और उनका परिवार अपने पक्के मकान में सुखमय जीवन व्यतीत कर रहा है। उनका कहना है कि पक्का मकान मिलने से केवल रहने की सुविधा ही नहीं मिली, बल्कि परिवार को सुरक्षा, स्थायित्व और आत्मसम्मान का एहसास भी मिला है। अब मौसम की मार की चिंता नहीं रहती और परिवार अपने घर में सुकून के साथ जीवन बिता रहा है।
श्रीमती रजक कहती हैं, आज जब मैं अपने पक्के घर को देखती हूं तो मन में बहुत खुशी होती है। यह घर हमारे लिए सिर्फ चार दीवारें नहीं, बल्कि परिवार की खुशियों, सुरक्षा और बेहतर भविष्य का सहारा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी सोच और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में मिल रहे सहयोग से मेरे परिवार का वर्षों पुराना सपना पूरा हुआ है। अब अपने घर में रहते हुए हमें सुरक्षा के साथ सम्मान और आत्मविश्वास भी महसूस होता है। इसके लिए मैं शासन-प्रशासन के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करती हूं।”
  • Related Posts

    संवेदनशीलता के साथ दिव्यांगजनों की जरूरतों पर त्वरित पहल

      कलेक्टर जनदर्शन में 6 दिव्यांगों को तत्काल मिले सहायक उपकरण कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देशन में सीईओ जिला पंचायत के माध्यम से सहायक उपकरण किया गया प्रदान कोरबा, 07…

    Read more

    उद्योग मंत्री  लखन लाल देवांगन ने 1500 छात्राओं को वितरित की एजुकेशन किट, जिले के अन्य शासकीय महाविद्यालयों में भी विशाल डोम निर्माण की घोषणा

      मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में दीक्षारम्भ समारोह में बोले मंत्री, बेटियां जितना पढ़ेंगी, उतना ही सशक्त होगा परिवार, समाज और प्रदेश कोरबा, 07 सितंबर 2026/ शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय, कोरबा में…

    Read more

    NATIONAL

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी