Ro no D15139/23

धमतरी के हर युवा तक पहुंचे सही अवसर : शिक्षा, कौशल, रोजगार, उद्यमिता एवं स्टार्टअप कार्यक्रमों के बेहतर समन्वय पर जिला प्रशासन का जोर

 

‘युवा धमतरी’ पहल के माध्यम से विद्यार्थियों, युवाओं एवं आकांक्षी उद्यमियों को काउंसलिंग, प्रशिक्षण, इंटर्नशिप, रोजगार, मेंटरशिप और स्टार्टअप अवसरों से जोड़ने का प्रयास

धमतरी, 8 सितम्बर 2026। जिले के विद्यार्थियों, युवाओं, इच्छुक एवं मौजूदा उद्यमियों तथा स्टार्टअप्स को उनकी रुचि, क्षमता और आवश्यकता के अनुरूप उपलब्ध अवसरों से समयबद्ध रूप से जोड़ने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार, उद्यमिता एवं स्टार्टअप से संबंधित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के बीच बेहतर समन्वय एवं अभिसरण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इस दिशा में ‘युवा धमतरी’ पहल को एक प्रभावी मंच के रूप में विकसित किया जा रहा है।

जिला प्रशासन का प्रयास है कि जिले का कोई भी विद्यार्थी या युवा केवल जानकारी, उचित मार्गदर्शन, काउंसलिंग अथवा संस्थागत संपर्क के अभाव में उपलब्ध अवसरों से वंचित न रहे। विभिन्न विभागों, शैक्षणिक संस्थानों, प्रशिक्षण एजेंसियों, उद्योगों, विशेषज्ञों और अन्य संस्थागत भागीदारों के बीच समन्वय स्थापित कर युवाओं तक अवसरों की जानकारी पहुंचाने के साथ-साथ उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन, प्रशिक्षण, मेंटरशिप, नेटवर्किंग और सहयोग उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

आवश्यकता के अनुरूप युवाओं को मिलेगा मार्गदर्शन

इस समन्वित पहल के अंतर्गत विद्यार्थियों, युवाओं, उद्यमियों एवं स्टार्टअप्स की रुचि, आवश्यकता, चुनौतियों, अपेक्षाओं और आकांक्षाओं को समझने के लिए पंजीयन कराया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रतिभागियों की आवश्यकताओं के अनुरूप उन्हें संबंधित मेंटर, विषय विशेषज्ञ, प्रशिक्षण संस्थान, उद्योग एवं अन्य सहयोगी संस्थाओं से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

इससे युवाओं को शिक्षा एवं कौशल विकास से लेकर इंटर्नशिप, रोजगार, स्वरोजगार, उद्यमिता और स्टार्टअप तक उपलब्ध अवसरों की एक समन्वित श्रृंखला से जोड़ा जा सकेगा। साथ ही, शासकीय योजनाओं एवं संस्थागत सहयोग की जानकारी को अधिक सुगम और उपयोगी बनाने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

‘शिक्षा से रोजगार’ और ‘विचार से स्टार्टअप’ तक बनेगी अवसरों की श्रृंखला

मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत धमतरी श्री जयंत नाहटा, IAS ने कहा कि ‘युवा धमतरी’ के अंतर्गत जिले में लगातार काउंसलिंग, मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। शिक्षा, कौशल विकास, इंटर्नशिप, रोजगार, उद्यमिता एवं स्टार्टअप के क्षेत्र में अनेक अवसर उपलब्ध हैं। आवश्यकता इन अवसरों को एक समन्वित व्यवस्था के माध्यम से सही व्यक्ति तक सही समय पर पहुंचाने की है।

उन्होंने कहा कि पहल का उद्देश्य युवाओं को ‘Education to Employability, Skill to Enterprise और Idea to Startup’ की पूरी यात्रा में आवश्यक मार्गदर्शन और सहयोग से जोड़ना है। युवाओं की क्षमता और आकांक्षा को अवसरों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भरता एवं रोजगार के बेहतर विकल्प उपलब्ध कराना इस पहल की महत्वपूर्ण दिशा है।

श्री नाहटा ने विद्यार्थियों, युवाओं एवं उद्यमियों से अपनी रुचि, आवश्यकता और आकांक्षाओं को साझा करने का आग्रह करते हुए कहा कि प्राप्त जानकारी के आधार पर उपलब्ध संसाधनों, विशेषज्ञता और अवसरों को उनकी जरूरतों के अनुरूप जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

समन्वित प्रयासों से मजबूत होगा युवा-केंद्रित इकोसिस्टम

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अबिनाश मिश्रा, IAS ने कहा कि युवाओं की क्षमता, प्रतिभा और आकांक्षाओं को सही अवसरों से जोड़ना जिले के समग्र विकास का महत्वपूर्ण आधार है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि किसी भी विद्यार्थी, युवा, उद्यमी या स्टार्टअप को केवल जानकारी, मार्गदर्शन अथवा संस्थागत संपर्क के अभाव में उपलब्ध अवसरों से वंचित न होना पड़े।

उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों, शैक्षणिक संस्थानों, उद्योगों, प्रशिक्षण संस्थाओं और अन्य भागीदारों के बीच बेहतर समन्वय से जिले में शिक्षा से कौशल, कौशल से इंटर्नशिप एवं रोजगार, रोजगार से उद्यमिता तथा विचार से स्टार्टअप तक एक सक्षम, समावेशी और अवसर-केंद्रित इकोसिस्टम विकसित किया जा सकता है। यह पहल युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा को जिले के विकास की दिशा में सकारात्मक रूप से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने जिले के विद्यार्थियों, युवाओं, उद्यमियों एवं स्टार्टअप्स से सक्रिय सहभागिता करने तथा उपलब्ध मार्गदर्शन, प्रशिक्षण, इंटर्नशिप, रोजगार एवं स्टार्टअप अवसरों का समयबद्ध लाभ उठाने की अपील की है।

‘युवा धमतरी’ पोर्टल पर करें पंजीयन

जिले के सभी इच्छुक विद्यार्थी, युवा, उद्यमी एवं स्टार्टअप अपनी रुचि, आवश्यकता, चुनौतियां, अपेक्षाएं एवं सुझाव साझा करने के लिए ‘युवा धमतरी’ पोर्टल पर पंजीयन कर सकते हैं।

पंजीयन हेतु: yuvadhamtari.com

पंजीयन एवं पहल से संबंधित मार्गदर्शन अथवा सहायता के लिए जिले की नोडल समन्वय एवं प्रशिक्षण एजेंसी CGS Network से मोबाइल नंबर +91-9301727212 पर संपर्क किया जा सकता है।

जिला प्रशासन ने जिले के सभी विद्यार्थियों, युवाओं, उद्यमियों एवं स्टार्टअप्स से इस समन्वित प्रयास से जुड़ने और अपनी आवश्यकताओं एवं आकांक्षाओं को साझा करने की अपील की है, ताकि उपलब्ध योजनाओं, विशेषज्ञता, संस्थागत सहयोग और अवसरों का अधिकतम लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाया जा सके।
/: पाराशर//

  • Related Posts

    व्यावहारिक गतिविधियां विद्यार्थियों में उद्यमिता, नेतृत्व क्षमता,आत्मनिर्भरता और व्यावहारिक ज्ञान विकसित करने में मददगार – मंत्री टंक राम वर्मा

      पीएम श्री स्कूलों में कौशल विकास और नवाचार को मिली नई उड़ान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शुरू हुए कई अभिनव कार्यक्रम पीएम श्री स्कूल तिल्दा का ‘स्टूडेंट…

    Read more

    लोकसुरों में गूंजा छत्तीसगढ़ का लोकमन, ‘लोरिक चंदा’ से ददरिया-चंदैनी तक बिखरी संस्कृति की रंगत

      लोकरंग पर्व के दूसरे दिन मुक्ताकाशी मंच पर जीवंत हुईं लोकगाथाएं और लोकपरंपराएं कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ा रायपुर, 7 सितंबर 2026।…

    Read more

    NATIONAL

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु