Ro no D15139/23

जशपुर में विद्यार्थियों के लिए जीवन कौशल कार्यशाला का आयोजन

जशपुरनगर 09 सितंबर 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय जीवन कौशल कार्यशाला का आयोजन किया गया।
यह कार्यशाला 08 सितंबर 2026 को कल्याण आश्रम उ.मा.वि विद्यालय जशपुर में आयोजित की गई थी। कार्यशाला में कक्षा 9वीं एवं 10वीं के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
कार्यशाला में विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा निर्धारित जीवन कौशल के 10 महत्वपूर्ण आयामों के बारे में विस्तार से बताया गया। इसमें आत्म-जागरूकता, सहानुभूति, समस्या समाधान, निर्णय लेना, सृजनात्मक सोच, प्रभावी सम्प्रेषण, अंत वैयक्तिक संबंध, तनाव से निपटना, भावुकता पर नियंत्रण और आलोचनात्मक सोच शामिल हैं। कार्यशाला को रोचक बनाने के लिए व्याख्यान, मॉडलिंग और खेल-कूद जैसी गतिविधियों का सहारा लिया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि कैसे सकारात्मक सोच, गहरी सांस लेना, योग और व्यायाम से तनाव को कम किया जा सकता है। इस कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय के साइकोलॉजिस्ट, सीनियर नर्सिंग अधिकारी,  कार्यकर्ता  ने अपनी सेवाएं दीं। कल्याण आश्रम विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने कार्यशाला के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

  • Related Posts

    महतारी वंदन योजना से विमला यादव को मिला आर्थिक संबल

      हर महीने मिलने वाली एक हजार रुपये की सहायता से बच्चों की फीस, राशन और स्वास्थ्य संबंधी जरूरतें हो रहीं पूरी छोटी-छोटी जरूरतों के लिए अब नहीं रहना पड़ता…

    Read more

    नुक्कड़ नाटकों से गूंजेगी ‘सेवा’ की गाथा, इन्फ्लूएंसर दिखाएंगे बदलते छत्तीसगढ़ की तस्वीर

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तैयारियों की समीक्षा की 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रदेशभर में होंगे विविध आयोजन   रायपुर, 9…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर